Hindu Traditions: रसोई घर यानी किचन घर का बहुत ही खास हिस्सा होता है क्योंकि यहां बनने वाला भोजन ही पूरे परिवार के लोगों को एनर्जी यानी शक्ति प्रदान करता है। किचन से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित है।
Vastu tips for kitchen: हिंदू धर्म में घर के हर हिस्से का एक खास महत्व बताया गया है। किचन भी इनमें से एक है। किचन को घर की एनर्जी का केंद्र भी कहा जाता है क्योंकि बनने वाला भोजन ही घर के लोगों को ऊर्जा देता है। किचन यदि सुव्यवस्थित हो तो इसका शुभ प्रभाव घर के सभी लोगों पर होता है लेकिन यदि यहां कुछ समस्या हो तो ये स्थान हमारे दुर्भाग्य का कारण भी बन सकती है।
किचन में वैसे तो बहुत सारे बर्तन होते हैं। ऐसा ही एक बर्तन होता है जिसमें रोटियां रखी जाती हैं। मान्यता है कि ये बर्तन कभी भी खाली नहीं रहना चाहिए। यानी इसमें 1-2 रोटी तो हमेशा ही रखी होनी चाहिए। इस बर्तन का खाली होना दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है। ये बर्तन धोने और सूखने जितने समय ही खाली रहे तो अच्छा रहता है।
किचन को देवी अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। उनकी कृपा से ही किचन में धन-धान्य की कमी नही होती। रोटी रखने वाले बर्तन का खाली होना दुर्भाग्य का निशानी इसलिए माना जाता है क्योंकि ऐसा कहते हैं कि जिन लोगों से अन्नपूर्णा देवी रुठ जाती है, उनके घरों में ऐसी स्थिति बनती है।
45
ऐसे घरों में बना रहता है दुर्भाग्य
जिन घरों में रोटी रखने का बर्तन अक्सर खाली रहता है। ऐसे घर को छोड़कर देवी लक्ष्मी भी चली जाती है जिससे उस घर के के सदस्यों की आमदनी घटने लगती है और ऐसे घरों में धन का अभाव हमेशा बना रहता है। किचन का ये बर्तन देखने में भले ही बहुत साधारण लगे, लेकिन ये बहुत खास होता है।
55
रोटी न हो तो करें ये उपाय
अगर किसी वजह से रोटी खत्म हो जाए तो उस बर्तन में थोड़े से चावल रख देने चाहिए। चावल शुक्र का अन्न है। चावल का उपयोग शुभ कार्यों और पूजा में भी किया जाता है। इसलिए अगर रोटी के बर्तन को खाली रखने की स्थिति बने तो इसमें कुछ समय के लिए चावल रख सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi