Budhaditya Yog Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब एक ही राशि में कई ग्रह आ जाते हैं तो कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। ये योग हर राशि पर अपना असर डालते हैं। इस समय मीन राशि में 3 ग्रह एक साथ होने से त्रिग्रही योग बन रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि चक्र की अंतिम राशि है। इसका स्वामी गुरु ग्रह है, जो वर्तमान में इसी राशि में स्थित है। ऐसी स्थिति शुभ मानी जाती है। गुरु के साथ ही इस समय मीन राशि में सूर्य और बुध भी स्थित है। ये तीनों मित्र ग्रह हैं, जो शुभ फल प्रदान करते हैं। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य नाम (Budhaditya Yog Rashifal) का राजयोग बन रहा है, वहीं गुरु और बुध की युति भी शुभ फल प्रदान करने वाली मानी गई है। मीन राशि में 3 ग्रह एक साथ होने से ये त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Meen Rashi) भी कहलाएगा। कुछ राशियों पर इसका बहुत ही शुभ प्रभाव रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
26
वृष राशि
मीन राशि में बन रही बुध-गुरु की युति वृष राशि वालों के लिए शुभ रहेगी। इससे इन्हें धन लाभ होने का योग बनेगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस भी इस दौरान बन सकता है। कहीं अटका पैसा मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। यानी ये समय इनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
36
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को मीन राशि में बने त्रिग्रही योग से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इनके करियर के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल साबित होगा। शिक्षा और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को शुभ फल प्राप्त होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च शिक्षा के योग भी इस समय बन रहे हैं।
46
कन्या राशि
इस राशि के लोगों के लिए बुध-गुरु की युति दांपत्य सुख देने वाली रहेगी। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं, साथ ही प्रमोशन भी संभव है। पुरानी परेशानियां इस समय खत्म हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।
56
धनु राशि
इस राशि के लोगों नई संपत्ति इस समय खरीद सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है और इनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। निवेश के लिए भी ये समय ठीक है, इसका फायदा निकट भविष्य में प्राप्त होगा। यदि किसी रोग से परेशान है तो उससे भी छुटकारा मिलेगा।
66
मीन राशि
इसी राशि में सूर्य-बुध और गुरु की युति बन रही है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा शुभ फल प्राप्त होंगे। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा दोनों मिलेगी। ससुराल पक्ष के आर्थिक लाभ होने के योग इस समय बन रहे हैं। नए बिजनेस की योजना सफल रहेगी और आप अपने टारगेट पूरे करने में भी सफलता प्राप्त करेंगे।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi