Palmistry: किसकी लव लाइफ रहती है परफेक्ट और किसे नहीं मिलता वैवाहिक सुख? जानें हथेली की इन रेखाओं से

Published : Mar 17, 2023, 03:29 PM IST

Palmistry: हस्तरेखा ज्योतिष का ही एक बहुत विशाल अंग है। इसमें हथेली की रेखाओं और निशान देखकर भविष्य में बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ये रेखाएं समय के साथ बदलती भी रहती हैं। 

PREV
16
जानें जीवन रेखा से जुड़ी खास बातें...

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में न सिर्फ हथेली की रेखाओं बल्कि छोटे-छोटे निशान का भी अध्ययन किया जाता है। रेखाओं पर बने छोटे-छोटे चिह्न लाइफ पर अच्छा या बुरा असर डालते हैं। वैसे तो हथेली पर कई रेखाएं होती हैं, लेकिन इन सभी में जीवन रेखा यानी लाइफ लाइन का खास महत्व है। एशियानेट हिंदी ने अपने पाठकों के लिए हस्तरेखा (know future from palm line) की एक सीरीज शुरू की है, हस्तरेखा से जानें भविष्य। इस सीरीज के अंतर्गत पहले हम आपको जीवनरेखा से जुड़ी कई खास बातें पहले बता चुके हैं। जीवन रेखा से कुछ और रोचक बातें आज हम आपको बता रहे हैं…
 

26
सुखी होता है ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन

यदि जीवनरेखा शुक्र पर्वत को पूरी तरह से घेरती है तो निश्चय ही ये शुभ फल देने वाली होती है। ऐसे लोग उत्साही होते हैं। इनके दिल में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। विपरीत लिंग को आकर्षित करने का गुण इनमें जन्म से ही होता है। ऐसे लोग अपने लाइफ पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी और सफल होता है।

36
निरुत्साही होते हैं ऐसे लोग

जिस व्यक्ति की हथेली में स्थित जीवन रेखा शुक्र पर्वत के कम क्षेत्र को घेरती है, ऐसे लोग निरुत्साही होते हैं। इनमें कार्यशक्ति का भी अभाव होता है। विपरीत लिंग के प्रति इनका आकर्षण इतना खास नहीं होता। ऐसी रेखा वाले लोगों का वैवाहिक जीवन औसत रहता है यानी न तो इसे सफल कह सकते हैं और न ही असफल।
 

46
बीमारी से परेशान रहते हैं ऐसे लोग

यदि जीवनरेखा का आकार सीढ़ीनुमा हो तो इसे अशुभ संकेत समझना चाहिए। ऐसे लोग के जीवन में सेहत से जुड़ी परेशानियां बनी रहती हैं। एक बीमारी खत्म होती है तो दूसरी शुरू हो जाती है। इन लोगों का अधिकांश जीवन बीमारियों की भागदौड़ में ही बीत जाता है।

56
चिंता का कारण होती हैं ऐसी रेखाएं

जीवनरेखा को जितनी भी आड़ी रेखाएं काटती है वे उसमें बहने वाले विद्युत प्रवाह को रोकती हैं। ऐसे लोगों की जीवन शक्ति कमी होती है और सेहत भी अक्सर खराब रहती है। ऐसी रेखाओं को चिन्ता रेखा या विपत्ति रेखा कह सकते है क्योंकि ये व्यक्ति के जीवन में अनगिनत चिन्ताएं उत्पन्न करती है। ऐसे लोगों को कोई न कोई बीमारी लगी रहती है, जिससे व्यक्ति सदैव परेशान रहता है।
 

66
किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, बताती है ये रेखा?

यदि जीवनरेखा में से निकल कर कोई रेखा शनि पर्वत की ओर चली जाये तो ऐसे व्यक्ति को शनि से संबंधित कामों जैसे तेल और लोहे का व्यापार, जूते-चप्पल का व्यापार आदि में सफलता मिलती है। लेकिन इसे समझने के लिए पहले मध्यमा अंगुली के पोरुओं का अध्ययन करना जरूरी है कि कौनसा पोरु अधिक पुष्ट है। तभी इस तथ्य को अच्छे से जाना जा सकता है।

लेखक परिचय
राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिष जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। आप वर्तमान में अजमेर (राजस्थान) में रहकर हस्तरेखा विषय पर निरंतर शोधपरक कार्य कर रहे हैं। आपने एम.ए. दर्शनशास्त्र में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। साथ ही इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों पर भी आपने एम. ए. किया है। साहित्यागार प्रकाशन जयपुर से हिंदी व्याकरण पर आपकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रेडियो-टीवी पर भी आपकी कई खोजपरक रिपोर्ट और वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं।


ये भी पढ़ें-

Palmistry: मौत का राज़ खोलती है हथेली की ये रेखा, आप भी जान सकते हैं कब-कैसे होगी किसकी मृत्यु?

Palmistry: अंगूठे के मुड़ने से भी तय होता है आपका नेचर और फ्यूचर, इसके तीन हिस्से भी देते हैं ये खास संकेत

Palmistry: हाथ की कौन-सी अंगुली किस ग्रह से जुड़े शुभ-अशुभ फल देती है, क्या जानते हैं आप?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
 


 

 

Recommended Stories