MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Palmistry: हाथ की कौन-सी अंगुली किस ग्रह से जुड़े शुभ-अशुभ फल देती है, क्या जानते हैं आप?

Palmistry: हाथ की कौन-सी अंगुली किस ग्रह से जुड़े शुभ-अशुभ फल देती है, क्या जानते हैं आप?

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में पांचों अंगुली को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। इन सभी अंगुलियों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। उसी के आधार पर ग्रहों का आपके जीवन पर कैसा असर हो सकता है, इसका आंकलन भी किया जाता है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Feb 02 2023, 03:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
हर अंगुली करती है एक विशेष ग्रह का प्रतिनिधित्व
Image Credit : Asianet News

हर अंगुली करती है एक विशेष ग्रह का प्रतिनिधित्व

हस्तरेखा के अनुसार, हर अंगुली एक विशेष ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। जब किसी ग्रह विशेष से शुभ फल पाने के लिए रत्न धारण किया जाता है तो वो उसी ग्रह से संबंधित अंगुली में पहना जाता है। ताकि इसका शुभ प्रभाव जल्दी से जल्दी हमारे जीवन पर हो। हस्तरेखा से जानें भविष्य, सीरीज के पहले 3 अंकों में हम आपको हाथों के प्रकार, अंगुलियों और अंगूठे की बनावट के बारे में बता चुके हैं। इस सीरिज के चौथे अंक में हम आपको अंगुलियों के नाम और वो किस ग्रह से संबंधित हैं, इसके बारे में बता रहे हैं। आगे जानिए अंगुलियों के नाम और वो किस ग्रह से संबंधित हैं…
 

25
तर्जनी अंगुली
Image Credit : Asianet News

तर्जनी अंगुली

ये अंगूठे के सबसे पास वाली अंगुली होती है। ये बृहस्पति यानी गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। चूंकि गुरु ग्रह का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव माना जाता है, इसलिए इस अंगुली के आकार-प्रकार और बनावट का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव होता है। ये अंगुली शुभ गुणों से युक्त हो तो व्यक्ति धर्म-कर्म में रूचि रखता है और बुद्धिमान होता है।
 

35
मध्यमा अंगुली
Image Credit : Asianet News

मध्यमा अंगुली

ये हमारे हाथ की सबसे लंबी अंगुली होती है। ये शनि ग्रह से संबंधित हैं। शनि की अंगुली विशेष लम्बी होना उत्तम लक्षण है। ये अंगुली शुभ गुणों से युक्त हो तो ऐसे लोग संगीतप्रेमी, कलाकार, एकांतवासी तथा ईश्वर के प्रति श्रद्धा रखने वाले होते हैं। साथ ही साथ इन्में जानवरों के प्रति प्रेम विशेष रूप से पाया जाता है।
 

45
अनामिका अंगुली
Image Credit : Asianet News

अनामिका अंगुली

ये अंगूठे की ओर से तीसरी अंगुली होती है। इसे सूर्य की अंगुली कहते हैं। ये अंगुली यदि शुभ गुणों से युक्त हो तो व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान तो मिलता ही है, ऐसी व्यक्ति काफी महत्वकाक्षी भी होता है। ऐसे लोग धन के प्रति भी काफी आसक्त होते हैं। समय के साथ इनकी प्रसिद्धि भी फैलती जाती है।
 

55
कनिष्ठिका अंगुली
Image Credit : Asianet News

कनिष्ठिका अंगुली

ये हमारे हाथ की सबसे छोटी अंगुली होती है। इसे बुध ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। बुध ग्रह बुद्धि और पढ़ाई से संबंधित है। जिस व्यक्ति की ये अंगुली शुभ गुणों से युक्त होती है वह पढ़ने-लिखने में होशियार होता है। ऐसे लोग कवि, साहित्यकार भी हो सकते हैं। इन्हें बुद्धि से जुड़े कामों में ही सफलता मिलती है।


लेखक परिचय
राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिष जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। आप वर्तमान में अजमेर (राजस्थान) में रहकर हस्तरेखा विषय पर निरंतर शोधपरक कार्य कर रहे हैं। आपने एम.ए. दर्शनशास्त्र में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। साथ ही इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों पर भी आपने एम. ए. किया है। साहित्यागार प्रकाशन जयपुर से हिंदी व्याकरण पर आपकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रेडियो-टीवी पर भी आपकी कई खोजपरक रिपोर्ट और वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं।


ये भी पढ़ें-

Palmistry: अंगूठे से जान सकते हैं नेचर और फ्यूचर, जानें कैसे अंगूठे वाले होते हैं लकी और जीते हैं लग्जीरियस लाइफ?

Palmistry: कितने प्रकार की होती हैं अंगुलियां और कैसी अंगुली वाले होते हैं किस्मत वाले और धनवान?

Palmistry: 7 प्रकार के होते हैं हाथ, जानें कैसे हाथ वाले होते हैं अपराधी और कैसे हाथ वाले बनते हैं बिजनेसमैन?
 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
 


 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved