कैसे लोग उम्रभर रहते हैं गरीब, नहीं मिलता कोई सुख? अंगूठे के शेप में छिपा रहस्य

Published : Sep 17, 2024, 11:26 AM IST
thumb-shape-tell-about-financial-condition

सार

Palmistry: बिना अंगूठे के बाकी अंगुलियों का कोई महत्व नहीं है, इसलिए हस्तरेखा शास्त्र में भी अंगूठे के बारे में विस्तार से बताया गया है। अंगूठे के मुड़ने और इसकी लंबाई पर भी इसमें विचार किया गया है। 

Importance of Thumb in Palmistry: हस्तरेखा के अनुसार, हाथ की हर अंगुली का अपना महत्व है। इनके आकार-प्रकार और चिह्नों के आधार पर इससे मिलने वाले शुभ-अशुभ फलों पर विचार किया जाता है। अंगुलियों के साथ-साथ अंगूठा भी हथेली का मुख्य अंग है। हस्त विशेषज्ञों ने अंगूठे के मुड़ने के आधार पर इसे 3 भागों में बांटा है। इसको देखते हुए व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। जानें कितने प्रकार का होता है अंगूठा इससे कैसे जान सकते हैं नेचर और फ्यूचर…

कायर होते हैं ऐसे अंगूठे वाले लोग
जिस व्यक्ति का अंगूठा सामान्य से छोटा होता है और तर्जनी अंगुली के साथ कम चौड़े कोण का निर्माण करता है, इसे न्यूनकोण अंगूठा कहते हैं। ऐसे अंगूठे वाले लोग कमजोर मन के होते हैं और कायरता इनकी प्रमुख पहचान होती है। ये कोई भी काम पूरा नहीं करते। इनका जीवन मध्यमवर्गीय होता है। परिस्थिति वश ये ज्यादा पढ़-लिख नहीं पाते। इनका जीवन गरीबी में बीतता है।

बदला लेने वाले होते हैं ऐसे अंगूठे वाले लोग
जिन लोगों को अंगूठा लंबा और पतला होता है और तर्जनी अंगुली के साथ मिलकर अधिक कोण बनाता है, इसे अधिक कोण अंगूठा कहते हैं। ऐसे लोग बदला लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते। इनका यही स्वभाव इनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इनके अंदर हर काम में सफलता पाने का जुनून रहता है। ये एक आदर्श लीडर साबित होते हैं।

नियम-कानून को नहीं मानते ऐसे लोग
जिन लोगों का अंगूठा एकदम सीधा होता है और समकोण की आकृति बनाता है। इसे समकोण अंगूठा कहते हैं। ऐसे अंगूठे वाले लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते। इन्हें बात-बात पर क्रोध आता है। ये किसी नियम-कानून को नहीं मानते। अगर कोई इनकी बात मानें तो ये उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। इनका जीवन सुख-समृद्धि में गुजरता है।

अंगूठे के पोर से जानें खास बातें…
- हस्तरेखा के अनुसार, अंगूठे के तीन भाग यानी पोर होते हैं। नाखून के पीछे वाले हिस्से में पहला पोर होता है। जिस व्यक्ति के अंगूठे का पहला पोर लम्बा होता है, उसके पास धन संपत्ति की कमी नहीं होती।
- अंगूठे के बीच वाले भाग में दूसरा पोर होता है। ये हिस्सा अधिक लंबा हो तो शान्तिप्रिय और समझदार होता है। ये बहुत बातूनी होते हैं और दूसरों की बातों को महत्व नहीं देते। इनकी लव लाइफ ठीक नहीं रहती।
- अंगूठे के नीचे का हिस्सा यानी अंतिम पोर छोटा होता है। ये भाग काम भावना के बारे में बताता है। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं। ये ज्यादा टेंशन नहीं ले पाते और परेशानियों से भाग जाते हैं।


ये भी पढ़ें-

किस्मत वाली होती हैं ऐसे रंग-रूप वाली लड़की, पति के लिए होती हैं ‘लकी चार्म’!

हथेली के इस हिस्से को देखकर समझें- बीवी प्यार करेगी या परेशान?

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम