हथेली के इस हिस्से को देखकर समझें- बीवी प्यार करेगी या परेशान?

Published : Sep 16, 2024, 02:05 PM IST
palmistry-part-of-pal-tell-about-wife-behaviour

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में चंद्र पर्वत की स्थिति व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। जानें, सामान्य, उठा हुआ और दबा हुआ चंद्र पर्वत क्या संकेत देता है।

HastRekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति की हथेली अलग होती है। किसी की हथेली का कोई हिस्सा दबा हुआ होता है तो कोई हिस्सा ऊंचा उठा हुआ होता है। हथेली के ये हिस्से किसी न किसी ग्रह से संबंधित होते हैं। हथेली में नीचे की ओर होता है चंद्र पर्वत। इसे चंद्र पर्व और चंद्र क्षेत्र भी कहते हैं। हथेली का ये हिस्सा बहुत ही खास होता है। 



हस्तरेखा में इसके बारे में लिखा है…
संचारशीलो मृदुवाक् विवेकी शुभेक्षणस्चारुतर: स्थिरा।
सदैव धीमांस्तनुवृत्तकाय: कफानिलात्मा च सुधाकर: स्यात:।.
अर्थ- चंद्र पर्वत को देखकर व्यक्ति के मन की चंचलता, साहित्य और संगीत के प्रति प्रेम, बुरी आदतें, प्रकृति के प्रति लगाव, विपरीत लिंग के प्रति प्रेम आदि बातों पर विचार किया जाता है।

 

सामान्य चंद्र पर्वत वाले लोग कैसे होते हैं?
जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत की स्थिति सामान्य होती है, ऐसे लोगों का शरीर लंबा, सिर चौड़ा और कान उठे हुए होते हैं। इनकी आंखें भूरी होती हैं। इनकी आवाज पतली होती है। ऐसे लोगों को स्किन से जुड़ी बीमारियां भी होती रहती हैं। ऐसे लोग पाखंडी और अंधविश्वासी होते हैं। ये हमेशा किसी सोच में डूबे हुए रहते हैं और आलस्य से घिरे रहते हैं। इनका स्वभाव शंकालु होता है और ये संगीत प्रेमी होते हैं।

कैसे लोग करते हैं लव मैरिज?
जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत उठा हुआ होता है उनके लव मैरिज के योग सबसे ज्यादा होते हैं। ऐसे लोगों की पत्नी इन्हें बहुत प्यार करती है। कईं बार ये लोग अहंकारी भी हो जाते हैं। कईं बार ऐसे लोग बुरी आदतों में भी फंस जाते हैं। इन्हें पीले और सफेद कपड़े पहनना पसंद होता है। ये लोग बांसुरी, शहनाई आदि मुंह से बजाने वाले वाद्य यंत्रों में विशेष योग्यता रखते हैं। इन लोगों की संतानों में कन्या अधिक और पुत्र कम होते हैं।

कैसे लोग सोचते हैं आत्महत्या के बारे में?
जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत दबा हुआ होता है उनके मन में कुछ न कुछ चलता रहता है। ये लोग बहुत जल्दी दुखी हो जाते हैं, कईं बार इनके मन में आत्महत्या के विचार भी आते हैं। ऐसे लोग कईं बीमारियों के कारण परेशान रहते हैं। ये किसी दूसरे व्यक्ति पर जल्दी विश्वास नहीं करते। ऐसे पुरुष अपनी पत्नी के कारण परेशान रहते हैं। जब ये छोटे होते हैं, तभी इनकी माता की मृत्यु भी हो सकती है। इनके जीवन में कईं बार ये गलत निर्णय भी ले लेते हैं, जिनके कारण इन्हें परेशान होना पड़ता है।


ये भी पढ़ें-

4 तरह की होती है अंगुलियां, कैसी अंगुली वाले होते हैं लकी-जीते हैं लंबी उम्र?


कैसी आवाज वाले लोग बनते हैं ‘फेमस सिंगर’, किसे मिलती है पॉलिटिक्स में सक्सेस?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम