Janmashtami 2025: धन लाभ के लिए जन्माष्टमी की रात राशि अनुसार करें लक्ष्मी मंत्रों का जाप

Published : Aug 15, 2025, 08:51 AM IST
janmashatmi ke upay

सार

Janmashtami Upay: इस बार जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व रात्रि में विशेष रूप से मनाया जाता है। रात्रि में कुछ खास उपाय करने से आपकी धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Janmashtami Ke Rashi Anusar Upay: धर्म ग्रंथों में तंत्र-मंत्र, उपाय आदि के लिए 4 रात्रि बहुत ही खास मानी गई है। इनमें से जन्माष्टमी की रात भी एक है। इसे मोहरात्रि भी कहते हैं। जन्माष्टमी की रात अगर कोई भी उपाय सही विधि से किया जाए तो जल्दी ही उसका शुभ फल मिल सकता है। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जन्माष्टमी की रात अगर राशि अनुसार, लक्ष्मी मंत्रों का जाप किया जाए तो जल्दी ही धन लाभ के योग बन सकते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र की डिटेल…

ये भी पढ़ें-

इस कृष्ण मंदिर में दीपक जलाने से खाना बनाने तक नहीं होता माचिस का यूज

 

जन्माष्टमी की रात कैसे करें लक्ष्मी मंत्रों का जाप?

- जन्माष्टमी की रात 12 बजे के बाद स्नान आदि करने के बाद एक साफ आसन पर बैठें। सामने देवी लक्ष्मी का चित्र रखें।
- शुद्ध घी का दीपक जलाएं और देवी लक्ष्मी को फूल, वस्त्र, अबीर-गुलाल आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं।
- मंत्र जाप के लिए कमल गट्टे की माला का उपयोग करें। शुभ फल पाने के लिए कम से कम 11 माला जाप अवश्य करें।
- इस विधि से जो व्यक्ति जन्माष्टमी का रात लक्ष्मी मंत्रों का जाप करता है, उसे जल्दी ही धन लाभ के योग बनते हैं।

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2025 Upay: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार क्या भोग लगाएं कान्हा को?

 

राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र

मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग ऊं ऐं क्लीं सौं: मंत्र का जाप जन्माष्टमी की रात करें।

वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग ऊं ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि वाले ऊं क्लीं ऐं सौं: मंत्र का जाप करें तो शुभ रहेगा।

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि वाले ऊं ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करें तो इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लोग सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग ऊं ह्रीं श्रीं सौं: मंत्र का जाप करें, इससे इन्हें धन लाभ होगा।

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग ऊं श्रीं ऐं सौं: मंत्र का जाप करें।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ये लोग ऊं ह्रीं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग ऊं ऐं क्लीं सौं: मंत्र का जाप विधि-विधान से करें।

धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग ऊं ह्रीं क्लीं सौं: मंत्र का जाप करें तो शुभ रहेगा।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग ऊं ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं: मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग धन लाभ के लिए ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करें।

मीन राशि: इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि वाले ऊं ह्रीं क्लीं सौं: मंत्र का जाप करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम