
Krishna Mantra Upay: अधर्म का नाश करने के लिए भगवान विष्णु ने समय-समय पर अनेक अवतार लिए। श्रीकृष्ण अवतार भी इनमें से एक है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ये दिन ज्योतिष उपायों के लिए बहुत ही खास माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, जन्माष्टमी पर अगर कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो हर संकट से बचा जा सकता है और मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। आगे जानिए भगवान श्रीकृष्ण के कुछ अचूक मंत्र और उनके जाप की विधि…
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2025: धन लाभ के लिए जन्माष्टमी की रात राशि अनुसार करें लक्ष्मी मंत्रों का जाप
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर कैसे करें कान्हा की पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
- जन्माष्टमी यानी 16 अगस्त की सुबह स्नान आदि करने के बाद मंत्र जाप का संकल्प लें। जितने जाप कर सकें उसी के अनुसार संकल्प लेना चाहिए।
- किसी साफ स्थान पर पहले भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। सामने ही कुशा के आसन पर स्वयं बैठ जाएं।
- नीचे लिखे किसी भी एक मंत्र का जाप अपनी इच्छा अनुसार करें। मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करना चाहिए।
- संकल्प के अनुसार मंत्रों का जाप कर भगवान के सामने अपनी मनोकामना कहें और घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
मंत्र-1
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः:
लाभ- इस मंत्र के जाप से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। इसे भगवान श्रीकृष्ण के महामंत्र कहा जाता है।
मंत्र-2
ऊं गोकुल नाथाय नमः
लाभ- इस मंत्र के जाप से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
मंत्र-3
ऊं क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः
लाभ- अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र-4
ऊं नमो भगवते श्रीगोविन्दाय:
लाभ- वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है।
मंत्र-5
ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्रीं
लाभ- अगर जीवन में बहुत ज्यादा परेशानी हो तो इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र-6
ऊं नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय नम:
लाभ- इस मंत्र के जाप से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।
मंत्र-7
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
लाभ- ये मंत्र बहुत ही चमत्कारी है। इसके जाप से भगवान की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।