July 2023 Festival Calendar: जुलाई 2023 में 14 दिन मनाए जाएंगे व्रत-त्योहार, 17 जुलाई को बनेगा दुर्लभ संयोग

Published : Jun 29, 2023, 05:08 PM IST
July-2023-festival

सार

July 2023 Festival Calendar: साल 2023 का सातवां महीना जुलाई शुरू होने वाला है। ये महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि महीने में सावन मास और अधिक मास का संयोग बन रहा है। कई प्रमुख त्योहार भी इस महीने में मनाए जाएंगे। 

उज्जैन. साल 2023 का सातवां महीना जुलाई शुरू होने वाला है। धार्मिक दृष्टिकोण से ये महीना बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में सावन और अधिक मास का संयोग बन रहा है। (July 2023 Festival Calendar) 19 साल बाद सावन का अधिक मास जुलाई 2023 में आ रहा है। इस महीने के 31 दिनों में से 14 दिन व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। सावन के 4 सोमवार भी इसी महीने में रहेंगे। आगे जानिए जुलाई 2023 में मनाए जाने वाले सारे त्योहारों की डिटेल…

जुलाई मास के व्रत-त्योहारों की लिस्ट (July 2023 Festival List)
4 जुलाई, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत (Mangala Gauri Vrat 2023 Date)
6 जुलाई, गुरुवार- गणेश चतुर्थी व्रत
10 जुलाई, सोमवार- श्रावण सोमवार (sawan Somvar 2023 date)
11 जुलाई, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई, गुरुवार- कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi 2023)
15 जुलाई, शनिवार- शिव चतुर्दशी और प्रदोष व्रत
17 जुलाई, सोमवार- श्रावण सोमवार, सोमवती अमावस्या, हरियाली अमावस्या (Hariyali Amawasya 2023)
18 जुलाई, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत, अधिक मास आरंभ
21 जुलाई, शुक्रवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
24 जुलाई, सोमवार- श्रावण सोमवार
25 जुलाई, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई, शनिवार- कमला एकादशी (Kamla Ekadashi 2023)
30 जुलाई, रविवार- प्रदोष व्रत
31 जुलाई, सोमवार- श्रावण सोमवार

19 साल बाद सावन का अधिक मास
इस बार सावन का अधिक मास 19 साल बाद आ रहा है, इसके पहले सावन का अधिक मास साल 2004 में आया था। सावन का अधिक मास 18 जुलाई से शुरू होगा जो 16 अगस्त तक रहेगा। खास बात ये है कि साल 2004 में सावन अधिक मास अंग्रेजी कैलेंडर की इसी तारीख से शुरू हुआ था इसी दिन खत्म भी हुआ था।

17 जुलाई को बनेगा दुर्लभ संयोग
इस बार 17 जुलाई बहुत ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। 17 जुलाई को सावन सोमवार तो रहेगा ही, साथ ही इस दिन सावन की अमावस्या भी रहेगी, जिसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। सोमवार को हरियाली अमावस्या होने से ये सोमवती अमावस्या भी कहलाएगी। सावन मास में सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग दशकों में एक बार बनता है।

 

ये भी पढ़ें-

Sawan Shubh Yog 2023: क्यों खास रहेगा सावन का पहला दिन, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?


Mangal Gochar 2023: 30 जून को मंगल करेगा सिंह राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों का हो सकता है ‘अमंगल’


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम