Chandra Grahan 2025 Details In Hindi: 7 सितंबर को साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका महत्व जैसे सूतक आदि माना जाएगा। जानें चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 रोचक बातें।
जानें 7 सितंबर को होने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर बात
Chandra Grahan 2025 Date Sutak kaal in India: चंद्र ग्रहण होना एक साधारण खगोलीय घटना है लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को होगा। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, जिसके चलते यहां इसका धार्मिक महत्व जैसे सूतक आदि माना जाएगा। सभी लोगों के मन में चंद्र ग्रहण को लेकर कईं सवाल हैं जैसे ग्रहण का समय क्या रहेगा, सूतक कब से शुरू होगा आदि। चंद्र ग्रहण से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से…
चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार की रात 9 बजकर 57 मिनिट से शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनिट की रहेगी। ग्रहण का प्रथम स्पर्श रात 08 बजकर 59 मिनिट पर होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 42 मिनिट पर होगा। ग्रहण का मोक्ष 1 बजकर 27 मिनिट पर होगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 57 मिनिट से शुरू होगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा यानी रात 1 बजकर 27 मिनिट पर। इस दौरान धर्म ग्रंथों में बताए गए नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। सूतक के दौरान खाना बनाने और खाने की मनाही होती है। गर्भवती महिलाओं को भी इस दौरान सावधान रहना चाहिए।
46
कब करें पूर्णिमा का श्राद्ध और तर्पण?
7 सितंबर को ही श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होगी, इसलिए लोगों के मन में ये संशय है कि इस दिन श्राद्ध-तर्पण कब करें? विद्वानों के अनुसार, ग्रहण का सूतक शुरू होने से पहले ही श्राद्ध कर्म करना उचित रहेगा क्योंकि सूतक में किसी भी तरह की पूजा-पाठ करने की मनाही है। श्राद्ध कर्म दोपहर 12:57 से पहले ही कर लें।
56
चंद्र ग्रहण को कैसे देखें?
वैसे तो चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है लेकिन फिर भी सावधानी रखना सभी के लिए जरूरी है। चंद्र ग्रहण को आप नासा की ऑफिशियल वेबसाइट NASA Eclipse Web Site (.gov) पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप आस-पास की वेधशाला यानी ऑब्ज़र्वेटरी में जाकर भी इसे देख सकते हैं।
66
कैसे बचें चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से?
जैसे ही चंद्र ग्रहण शुरू हो आपको अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आप पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं होगा। ग्रहण समाप्त होने पर घर की साफ-सफाई करें। मंदिर को धोएं और स्वयं भी स्नान करें। जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार दान करें। ऐसा करने से आप ग्रहण के अशुभ फल से बचे रहेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।