Chandra Grahan 2024: होली पर होगा 4 घंटे का चंद्र ग्रहण, क्या इस दौरान रंग-गुलाल खेल सकते हैं?

Published : Mar 17, 2024, 02:29 PM IST
holi 2024 chandra grahan

सार

Chandra Grahan March 2024 Date: इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। कईं दशकों में एक बार ऐसा संयोग बनता है। इसे लेकर लोगों के मन में ये शंका है कि क्या चंद्र ग्रहण के दौरान रंग-गुलाल से होली खेल सकते हैं। 

Kab Hai March 2024 Chandra Grahan: एक साल में कईं बार चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। देखा जाए तो ये एक खगोलीय घटना है, लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है, ऐसा कईं दशकों में एक बार होता है। होली पर चंद्र ग्रहण होने से लोगों के मन में ये दुविधा है कि क्या इस दौरान रंग-गुलाल खेल सकते हैं। आगे जानिए इस सवाल का जवाब…

कब होगा चंद्र ग्रहण-क्या रहेगी टाइमिंग? (Lunar Eclipse March 2024 Date And Time)
पंचांग के अनुसार, इस बार साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को होगा। इसी दिन धुरेड़ी यानी होली उत्सव भी मनाया जाएगा। ये चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनिट तक रहेगा। यानी ग्रहण काल का कुल समय लगभग 4 घंटे 39 मिनिट का रहेगा।

क्या भारत में दिखाई देगा 25 मार्च का चंद्र ग्रहण? (Kya Bharat mai dikhega 25 march 2024 Chandra grahan)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 25 मार्च, सोमवार को होने वाला चंद्र ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, आर्कटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में देखा जा सकेगा। लेकिन ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा।

क्या चंद्र ग्रहण के दौरान खेल सकते हैं होली?
विद्वानों के अनुसार, ग्रहण का असर सिर्फ उन स्थानों पर माना जाता है, जहां वो दिखाई देता है। चूंकि 25 मार्च को होने वाला भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसके कोई भी नियम जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होंगे और न ही होली उत्सव में इसके कारण कोई रुकावट आएगी। यानी आप होली पर खुलकर रंग-गुलाल खेल सकते हैं, चंद्र ग्रहण कि इस उत्सव पर कोई प्रभाव नहीं रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Kab Hai Gudi Padwa 2024: 9 या 10 अप्रैल, कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त भी


Chaitra Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, कितने दिनों की होगी? जानें घट स्थापना के मुहूर्त भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 10 दिसंबर 2025: किस दिशा में यात्रा न करें? जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय
Unique Temple: इस मंदिर में आज भी गूंजती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज, रहस्यमयी है ये जगह