Diwali Pujan Samagri List: छूट न जाएं एक भी चीज, नोट करें दिवाली पूजा की लिस्ट

Published : Oct 19, 2024, 02:50 PM ISTUpdated : Oct 31, 2024, 08:46 AM IST
diwali pujan samgri

सार

Diwali 2024 Pujan Samagri: दिवाली की पूजा में बहुत सारी चीजों का उपयोग किया जाता है। जल्दबाजी में कुछ न कुछ छूट जाता है। इसलिए इस बार दिवाली से पहले ही पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट तैयार कर लें। 

Diwali Pujan Samagri List: इस बार दीपावली उत्सव 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस पूजा में अनेक चीजों का उपयोग किया जाता है। कईं बार जल्दबादी में कुछ न कुछ छूट ही जाता है। इसलिए इस बार दिवाली से पहले ही पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट तैयार कर लें ताकि कुछ भी छूट न पाए। आगे जानिए दिवाली पूजा में किन-किन चीजों का उपयोग होता है…

नोट करें दिवाली पूजन सामग्री की लिस्ट (Diwali 2024 Pujan Samagri List Check Here)
- कुछ स्थानों पर दीपावली पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमा की पूजा होती है तो कहीं चित्रों की। आप अपनी परंपरा के अनुसार, दोनों में से कोई भी एक ला सकते हैं।
- पूजा में मुख्य रूप से कलावा, (पूजा का धागा) शहद, गाय का दूध, दही, गंगाजल, गुड़, रोली, चावल, पान, सुपारी, कुमुकम, चंदन, सिंदूर, अबीर, गुलाल, कपूर, अगरबत्ती, नारियल, लौंग, इलायची रूई ये सभी चीजें होना चाहिए।
- दिवाली पूजन में दीपक भी बहुत जरूरी है। इनकी संख्या आप अपनी इच्छा से बढ़ा सकते हैं, लेकिन कम से कम 5 दीपक जरूर जलाएं। ध्यान रखें दीपकों की संख्या हमेशा 11, 21 या 31 के अनुपात में होनी चाहिए।।
- देवी को इस दिन कुछ तरह के भोग लगाए जाते हैं। इनमें पंचामृत, मौसमी फल, गाय के दूध से बनी खीर, खील-बताशे, गन्ना आदि। ये सभी चीजें पहले से लाकर रख लें ताकि पूजा के समय दौड़-भाग न करनी पड़े।
- इन चीजों के अलावा तांबे का कलश, कमल गट्टे की माला, जनेऊ, इत्र, पूजा की चौकी, चांदी का सिक्का, शंख, आसन, थाली, बैठने के लिए आसन आम के पत्ते भी अपनी लिस्ट में शामिल करें।
- संभव हो तो जिस आसन पर बैठे वो नया होना चाहिए। पूजन के दौरान पहने जाने वाले कपड़े भी साफ हो तो देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

10 दीपक बदल सकते हैं किस्मत, दीपावली 2024 की रात कहां लगाएं?


31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनाएं दीपावली 2024? काशी के विद्वानों से जानें सही डेट


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम