Diwali 2024: दीपावली 2024 की डेट को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद लगभग खत्म हो गया है। काशी के विद्वानों ने एकमत होकर दीपावली की सही डेट बताई है, जो पूरे देश में मान्य होगी। जानें कब मनाएं दीपावली 2024? 

Kab Hai Diwali 2024: इस बार दीपावली 2024 डेट को लेकर ज्योतिषियों के 2 अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। कुछ विद्वानों का कहना है कि इस बार दीपावली 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी तो कुछ का कहना है कि दीपावली की सही डेट 1 नवंबर, शुक्रवार को है। इसे लेकर काशी के विद्वानों ने सबके विचार जानने के बाद दीपावली की सही डेट तय की है, जो पूरे देश के लिए मान्य होगी। नोट करें दीपावली 2024 की सही डेट…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है दीपावली 2024 की सही डेट?
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के विश्व पंचांग के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय के अनुसार, दीपावली की डेट को लेकर ज्योतिषियों में जो मतभेद बन रहा था, उसका निराकरण कर लिया गया है। काशी के सभी विद्वान 31 अक्टूबर, गुरुवार को दीपावली मनाने को लेकर एकमत हैं। इसी दिन पूरे देश में दीपावली पर्व मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार भी दीपावली की सही डेट 31 अक्टूबर, गुरुवार ही है।

क्यों हो रहा कन्फ्यूजन?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर, गुरुवार की शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 1 नवंबर, शुक्रवार की शाम 6 बज तक रहेगी। इस तरह कार्तिक अमावस्या तिथि का संयोग 2 दिन बन रहा है, इसी वजह से ज्योतिषियों में मतभेद की स्थिति बन रही है।

31 अक्टूबर को ही क्यों मनाएं दीपावली?
काशी के विद्वानों का कहना है कि दीपावली पर्व में देवी लक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल यानी शाम को और रात में करने का विशेष महत्व है। 31 अक्टूबर को अमावस्या तिथि शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी जो पूरी रात रहेगी। अगले दिन यानी 1 नवंबर को अमावस्या तिथि शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगी। ग्रंथों में दीपावली पर्व को लेकर जो योग बताए गए हैं वो 31 अक्टूबर को बन रहे हैं, इसलिए इसी दिन ये पर्व मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2024 Kab Hai: नोट करें धनतेरस से भाई दूज तक की सही डेट


अयोध्या में रिकॉर्ड तोड़ दीपावली 2024: 25 लाख दीयों से जगमगाएगा रामनगरी


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।