Mahashivratri 2024 Puja Samagri List: आज ही नोट कर लें महाशिवरात्रि की पूजन सामग्री, जानें शुभ मुहूर्त भी

Published : Mar 07, 2024, 05:21 PM IST
mahashivratri pujan samgri list

सार

Mahashivratri 2024 Kab Hai: इस बार 8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की पूजा करने का विधान है। इसके लिए कईं सारी चीजों की जरूरत पड़ती है। 

Mahashivratri 2024 Puja Samagri Detail: इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार को है। ये दिन शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर महादेव ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे, वहीं ये पर्व शिव-पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए इस दिन भगवन शिव के साथ देवी पार्वती की पूजा का भी विधान है। महाशिवरात्रि व्रत-पूजन में कईं सारी चीजों की जरूरत होती है। पूजन से पहले ही इन चीजों को एकत्रित कर लेना चाहिए। आगे जानिए महाशिवरात्रि पूजन सामग्री की डिटेल…

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री (Mahashivratri Puja Samagri List)
दूध, दही, गंगाजल, केसर, सिंदूर, धूप, बत्ती, घी, शक्कर, कपूर, पान के पत्ते, सुपारी, लौंग, इलायची,गुड़, हवन सामग्री, मिट्टी के दीपक, मधु, कुमकुम, नारियल, 1 रक्षासूत्र, पीली सरसों, शमी के पत्ते, माचिस, पंचमेवा, फल, मिठाई, गन्ने का रस, इलायची, तिल, जौ, चंदन, रुद्राक्ष, चावल, कुश का आसन, वस्त्र, 16 श्रृंगार या सुहाग की सामग्री, बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, आम का पत्ता आदि।

महाशिवरात्रि 2024 के शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2024 Shubh Muhurat)
महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा रात में की जाती है, लेकिन आमजन दिन में भी पूजा कर सकते हैं। 8 मार्च, शुक्रवार को दिन और रात के पूजा शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- सुबह 08:13 से 09:41 तक
- दोपहर 12:14 से 01:00 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:37 से 02:05 तक
- शाम 05:01 से 06:29 तक
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06:25 से रात 09:28 तक
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - रात 09:28 से 12:31 तक
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – रात 12:31 से 03:34 तक
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – रात 03:34 से सुबह 06:37 तक
- निशिता काल पूजा समय – रात 12:07 से 12:56 तक


ये भी पढ़ें-

Maha Shivratri 2024 Rashifal: महाशिवरात्रि पर बनेगा चतुर्ग्रही योग, किसे होगा धन लाभ-किसे मिलेगी गुड न्यूज? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से


Shiv Aarti Lyrics In Hindi: महाशिवरात्रि 2024 पर कैसे करें महादेव की आरती? जानें पूरी विधि


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम