Rajim Maghi Punni Mela 2024: 24 फरवरी से 8 मार्च तक रहेगा राजिम कुंभ मेला, नोट करें स्नान की डेट

Published : Feb 24, 2024, 08:57 AM IST
rajim kumbh 2024

सार

Rajim Maghi Punni Mela 2024: हमारे देश में कईं धार्मिक मेले लगते हैं। इन्ही में से एक है राजिम माघी पुन्नी मेला। इसे राजिम कुंभ भी कहते हैं। इस बार ये मेले की शुरूआत 24 फरवरी यानी माघ मास की पूर्णिमा से हो चुका है। 

इस बार 24 फरवरी, शनिवार को माघ मास क पूर्णिमा है। इसी दिन से छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित राजिम नामक तीर्थ पर विशाल धार्मिक मेले की शुरूआत होती है। इसे राजिम माघी पुन्नी मेला और राजिम कुंभ के नाम से जाना जाता है। ये मेला महाशिवरात्रि तक चलता है। इस दौरान लाखों लोग यहां दर्शन और स्नान के लिए आते हैं। कहते हैं कि जगन्नाथपुरी की यात्रा तब तक संपूर्ण नहीं होती, जब तक भक्त राजिम की यात्रा नहीं कर लेते। आगे जानिए क्यों खास है ये तीर्थ स्थान…

छत्तीसगढ़ का प्रयाग है राजिम
हिंदू धर्म ग्रंथों में प्रयाग को तीर्थों का राजा कहा जाता है, वहीं राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है। राजिम तीर्थ महानदी के तट पर स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। इस स्थान से जुड़ी कई विशेष मान्यताएं और परंपराएं हैं। यहां तीन नदियों का संगम होता है-महानदी, सोंढूर और पैरी। यहां कई प्राचीन मंदिर भी हैं, जो यहां का धार्मिक महत्व बढ़ाते हैं।

राजिम कुंभ में होंगे 3 स्नान, जानें तारीखें
राजिम में हर साल माघ मास की पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक धार्मिक मेले का आयोजन होता है। 15 दिनों तक चलने वाले इस मेले में 3 प्रमुख स्नान होते हैं। इस दौरान यहां लाखों लोग दर्शन और स्नान के लिए आते हैं। इस बार राजिम कुंभ का पहला प्रमुख स्नान 24 फरवरी को होगा। दूसरा 4 मार्च और अंतिम 8 मार्च यानी महाशिवरात्रि को होगा।

भगवान शिव और विष्णु के मंदिर है खास
राजिम में 2 मंदिरों की बड़ी मान्यता है। इनमें से एक शिवजी का मंदिर है तो दूसरा भगवान विष्णु का। शिवजी के मंदिर का नाम कुलेश्वर महादेव है। मान्यता है कि वनवास के दौरान स्वयं माता सीता ने इस शिवलिंग की स्थापना यहां की थी। वर्तमान में जो मंदिर यहां दिखाई देता है, वो 8वीं शताब्दी का है। इसके अलावा यहां का राजीव लोचन मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। ये भगवान विष्णु का मंदिर है। कहते हैं कि इस मंदिर के दर्शन करने से चारों धाम के दर्शन करने का फल मिलता है।

कैसे पहुंचें राजिम?
- राजिम से सबसे नजदीक एयरपोर्ट रायपुर में है, जो यहां से 43 किमी दूर है। रायपुर से टैक्सी या बस द्वारा यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- राजिम में रेलवे स्टेशन भी है जो अभनपुर-राजिम शाखा लाइन पर स्थित है। देश के सभी बड़े शहरों से यहां के लिए रेल आसानी से मिल जाती है।
- राजिम देश के सभी सड़क मार्गों से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। बस या टैक्सी से यहां आया जा सकता है।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: रोज रात यहां ‘चौपड़’ खेलते आते हैं शिव-पार्वती, इस मंदिर के दर्शन बिना पूरी नहीं होती तीर्थ यात्रा


March 2024 Festival List: मार्च में किस त्योहार पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें पूरे महीने के व्रत-पर्वों की पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम