MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Mahashivratri 2024: रोज रात यहां ‘चौपड़’ खेलते आते हैं शिव-पार्वती, इस मंदिर के दर्शन बिना पूरी नहीं होती तीर्थ यात्रा

Mahashivratri 2024: रोज रात यहां ‘चौपड़’ खेलते आते हैं शिव-पार्वती, इस मंदिर के दर्शन बिना पूरी नहीं होती तीर्थ यात्रा

Kab hai Mahashivratri 2024: वैसे तो हमारे देश में भगवान शिव के अनेक मंदिर हैं, लेकिन इन सभी में 12 ज्योतिर्लिगों का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। ये ज्योतिर्लिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं। इनमें से चौथा ज्योतिर्लिंग है ओंकारेश्वर। 

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 23 2024, 02:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानिए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का महत्व
Image Credit : social media

जानिए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का महत्व

Interesting things related to Omkareshwar Jyotirlinga: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के किनारे एक पड़ाही पर है स्थित है 12 में से चौथा ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर। कुछ ग्रंथों में इसे ममलेश्वर भी कहा गया है। नर्मदा के तट पर जितनी भी मंदिर हैं, उन सभी में ओंकारेश्वर को सबसे श्रेष्ठ तीर्थ कहा गया है। नर्मदा नदी का महत्व भी कुछ कम नहीं है। मान्यता है कि यमुना में 15 दिन का स्नान तथा गंगा में 7 दिन का स्नान जो फल प्रदान करता है, उतना पुण्यफल नर्मदा के दर्शन मात्र से प्राप्त हो जाता है। नर्मदा को भगवान शिव की पुत्री भी माना जाता है।

26
क्या है ओंकारेश्वर मंदिर का रहस्य? (What is the secret of Omkareshwar temple?)
Image Credit : social media

क्या है ओंकारेश्वर मंदिर का रहस्य? (What is the secret of Omkareshwar temple?)

ओंकारश्वर मंदिर से एक बहुत ही खास परंपरा और मान्यता जुड़ी हुई है, वो ये है कि यहां रोज रात को भगवान शिव और देवी पार्वती आते हैं और चौपड़ खेलते हैं। इसी मान्यता के चलते पुजारी गर्भगृह बंद करने से पहले यहां चौपड़ रखते हैं और अगली सुबह जब मंदिर खोला जाता है तो यह चौपड़ बिखरा हुआ मिलता है। चौपड़ एक प्राचीन खेल है जो राजा-महाराज खेला करते थे।

36
ऐसा है मंदिर का स्वरूप
Image Credit : wikipedia

ऐसा है मंदिर का स्वरूप

ओंकारेश्वर मंदिर 5 मंजिला है। इसकी हर मंजिल पर अलग-अलग देवी-देवताओं के मंदिर हैं। यहां नक्काशीदार पत्थरों के करीब 60 बड़े-बड़े खंभे हैं। वैसे तो ये मंदिर अति प्राचीन है, समय-समय पर इसका जीर्णोद्धार भी होता आया है। वर्तमान में जो मंदिर दिखाई देता है उसे मालवा के परमार राजाओं ने बाद में मराठा राजाओं ने बनवाया है।

46
ये बातें भी हैं खास
Image Credit : social media

ये बातें भी हैं खास

जिस पर्वत पर यह ज्योतिर्लिंग स्थापित है वहां ऊँ की आकृति दिखाई देती है। इसलिए इस ज्योतिर्लिंग का नाम ओंकारेश्वर है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, यहां 68 तीर्थ स्थित हैं। यहां 33 करोड़ देवता परिवार सहित निवास करते हैं। मान्यता है कि कोई भी तीर्थयात्री देश के भले ही सारे तीर्थ कर ले, किन्तु जब तक वह ओंकारेश्वर आकर किए गए तीर्थों का जल लाकर यहां नहीं चढ़ाता, उसके सारे तीर्थ अधूरे माने जाते हैं।

56
ये है ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा (Story of Omkareshwar Jyotirlinga)
Image Credit : wikipedia

ये है ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा (Story of Omkareshwar Jyotirlinga)

- शिवपुराण में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की जो कथा है, वो इस प्रकार है ‘प्राचीन समय में मांधाता नाम के एक तपस्वी राजा थे। वे भगवान शिव के परम भक्त थे। उन्होंने नर्मदा के किनारे पहाड़ी पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया।
- राजा मांधाता की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्होंने राजा से वरदान मांगने को कहा। राजा मांधाता ने कहा कि ‘आप इसी स्थान पर निवास कीजिए।’ भक्त की इच्छा पर भगवान शिव यहां लिंग रूप में स्थापित हो गए।
- मान्यता है कि यहां दर्शन-पूजन करने से भक्तों को शिव जी की कृपा तो मिलती ही है और साथ ही जीवन में चल रही समस्याएं भी हल हो जाती हैं। अटके काम शुरू हो जाते हैं और अशांत मन शांत हो जाता है।

66
कैसे पहुंचे ओंकारेश्वर? (How to reach Omkareshwar?)
Image Credit : wikipedia

कैसे पहुंचे ओंकारेश्वर? (How to reach Omkareshwar?)

- यहां से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा इंदौर में है। जो करीब 80 किमी है। यहां से टैक्सी और बस से ओंकारेश्वर आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- इंदौर से खंडवा जाने वाली छोटी लाइन से ओंकारेश्वर जाने के लिए ओंकारेश्वर रोड नामक स्टेशन पर उतरें। वहां से ओंकारेश्वर के लिए आसानी से बसें व अन्य साधन मिल जाते हैं।
- ओंकारेश्वर सड़क मार्ग से भी पूरे देश से जुड़ा हुआ है। मध्य प्रदेश के किसी भी शहर या जिले से यहां सीधे पहुंचा जा सकता है।


ये भी पढ़ें-

March 2024 Festival List: मार्च में किस त्योहार पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें पूरे महीने के व्रत-पर्वों की पूरी डिटेल


जब कोई व्यक्ति सोया या लेटा हो तो उसे लांघते क्यों नहीं हैं?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
महाशिवरात्रि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved