March 2024 Festival calendar: साल 2024 के तीसरे महीने मार्च में कईं व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें महाशिवरात्रि और होली आदि प्रमुख रहेंगे। ये महीना हिंदू पंचांग के फाल्गुन और चैत्र मास के अंतर्गत रहेगा। जानें मार्च 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार… 

March 2024 Festival List: साल 2024 का तीसरा महीना मार्च शुरू होने वाला है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें महाशिवरात्रि, आमलकी एकादशी, होलिका दहन और धुरेड़ी आदि प्रमुख हैं। मार्च 2024 हिंदू पंचांग के फाल्गुन और चैत्र मास के अंर्तगत रहेगा। आगे जानिए मार्च 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें मार्च 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल (Details of festivals of March 2024)
3 मार्च, रविवार- सीता अष्टमी
6 मार्च, बुधवार- विजया एकादशी
8 मार्च, शुक्रवार- महाशिवरात्रि, वैद्यनाथ जयंती, प्रदोष व्रत
10 मार्च, रविवार- फाल्गुन स्नान-दान अमावस्या
12 मार्च, मंगलवार- फुलरिया दोज
13 मार्च, बुधवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
14 मार्च, गुरुवार-खर मास शुरू
17 मार्च, रविवार- होलाष्टक शुरू
29 मार्च, बुधवार- आमलकी एकादशी, रंगभरी ग्यारस
21 मार्च, गुरुवार- गोविंद द्वादशी
22 मार्च, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
24 मार्च, रविवार- होलिका दहन
25 मार्च, सोमवार- धुरेड़ी, होली, डोल यात्रा, चंद्र ग्रहण (भारत में नहीं)
27 मार्च, बुधवार- चित्रगुप्त पूजा
28 मार्च, गुरुवार- गणेश चतुर्थी व्रत
30 मार्च, शनिवार- रंगपंचमी
31 मार्च, रविवार- एकनाथ छठ

खर मास में नहीं होंगे शुभ कार्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य मीन राशि में होता है तो इसे खर मास कहते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि नहीं किए जाते। इस बार 14 मार्च को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही खर मास शुरू हो जाएगा और मांगलिक कामों पर रोक लग जाएगी। ये खर मास 14 अप्रैल, रविवार तक रहेगा यानी पूरे एक महीने।

साल का पहला चंद्रग्रहण भी इसी महीने
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी मार्च में होगा। ये चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को यानी होली के दिन होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते इसका यहां कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा। ये ग्रहण अमेरिका, पूर्वी यूरोप आदि देशों में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें-

जब कोई व्यक्ति सोया या लेटा हो तो उसे लांघते क्यों नहीं हैं?


Maghi Purnima Ki Katha: क्यों है माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान का महत्व, क्या आप जानते हैं ये कथा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।