Pushya Nakshatra 2023: दीपावली से पहले 2 दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग, जानें वाहन, प्रॉपर्टी और ज्वैलरी खरीदी के शुभ मुहूर्त

Published : Nov 03, 2023, 02:45 PM ISTUpdated : Nov 03, 2023, 03:49 PM IST
Pushay-Nakshatra-2023

सार

Pushya Nakshatra 2023 Kab Hai: इस बार दीपावली से पहले 1 नहीं बल्कि 2 दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। खास बात ये है कि दोनों दिन खरीदी के लिए बहुत शुभ रहेंगे। आगे जानिए कब है पुष्य नक्षत्र और खरीदी के शुभ मुहूर्त के बारे में? 

Pushya Nakshatra 2023 Shubh Muhurat: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा गया है। ये नक्षत्र खरीदी, पूजा, उपाय आदि शुभ कामों के लिए बहुत ही खास माना गया है। दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र का संयोग बहुत ही शुभ होता है क्योंकि इस नक्षत्र में की गई खरीदी लंबे समय तक उपयोगी बनी रहती है, इसलिए दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र का लोगों का बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। जानिए इस बार कब है पुष्य नक्षत्र और खरीदी के शुभ मुहूर्त की जानकारी…

2 दिन रहेगा पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2023 Timing)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, पुष्य नक्षत्र 4 नवंबर, शनिवार की सुबह 07:57 से शुरू होगा जो अगले दिन यानी 05 नवंबर, रविवार की सुबह 10:29 तक रहेगा। इस तरह इस बार पुष्य नक्षत्र दो दिन रहेगा। शनिवार को पुष्य नक्षत्र होने से शनि-पुष्य और रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से ये रवि पुष्य कहलाएगा।

शनि-पुष्य क्यों खास? जानें खरीदी के शुभ मुहूर्त (Pushya Nakshatra 4 November 2023 Shubh Muhurat)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनिवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो मित्र नाम का शुभ योग बनता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी भी शनिदेव ही हैं, इसलिए शनि-पुष्य को विशेष शुभ माना जाता है। इस योग में खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है। शनि पुष्य के शुभ संयोग में मकान, जमीन, वाहन, फर्नीचर, मशीनरी खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए इन्वेस्ट का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद रहती है। जानें खरीदी के मुहूर्त…

वाहन-प्रॉपर्टी खरीदी के मुहूर्त
सुबह- 09.55 से दोपहर 03.15 तक
शाम 04.50 से रात 08.20 तक

ज्वेलरी-बर्तन खरीदी के मुहूर्त
सुबह 08 से 09.50 तक
शाम 04.45 से 06.25 तक
रात 08.25 से 10.35 तक

रवि-पुष्य क्यों खास? जानें खरीदी के शुभ मुहूर्त (Pushya Nakshatra 5 November 2023 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार 5 नवंबर, रविवार को पुष्य नक्षत्र सुबह 10.29 तक रहेगा। सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र होने से पूरे दिन इसका शुभ फल माना जाएगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र होना बहुत ही शुभ माना जाताहै। इस शुभ संयोग में प्रॉपर्टी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहिए। रवि पुष्य के संयोग में सोना खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। जानें खरीदी के शुभ मुहूर्त…

ज्वेलरी-बर्तन खरीदी के मुहूर्त
सुबह 07.35 से 09.50 तक
शाम 04.45 से 06.26 तक
रात 08.25 से 10.35 तक

वाहन-प्रॉपर्टी खरीदी के मुहूर्त
सुबह 09.55 से दोपहर 03.15 तक
शाम 04.50 से रात 08.20 तक

इलेक्ट्रानिक सामान खरीदी के मुहूर्त
सुबह 07.35 से 09.50 तक
शाम 04.45 से 06.26 तक


ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: 12 या 13 नवंबर, कब मनाएं दिवाली? दूर करें कन्फ्यूजन


Roop Chaturdashi 2023: कब है रूप चतुर्दशी? जानें 5 खास बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Recommended Stories

भक्त ने पूछा ‘पत्नी को कैसे रखें खुश?’ प्रेमानंद महाराज ने बताए 4 उपाय
Vivah Muhurat 2026: नोट करें जनवरी से दिसंबर तक के विवाह मुहूर्त