सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 4 काम, दूर होगा पितृ दोष-घर आएगी सुख-समद्धि

Published : Sep 29, 2024, 10:33 AM ISTUpdated : Oct 02, 2024, 08:57 AM IST
pitru paksha 2024

सार

Sarva Pitru Amavasya 2024: श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। इस दिन किए गए श्राद्ध से सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों की तृप्ति हो जाती है। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो और भी शुभ फल मिल सकते हैं। 

Sarva Pitru Amavasya 2024 Upay: पितृ पक्ष में रोज पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान आदि किए जाते हैं। श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन को सर्व पितृ अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि करता है, उसका फल सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों को मिल जाता है। इस बार सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या 2 अक्टूबर, बुधवार को है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है और सुख-समृद्धि भी। जानें इन उपायों के बारे में…

जरूरतमंदों को दान करें
सर्व पितृ अमावस्या पर गरीबों को भोजन, कच्चा अनाज, बर्तन, कपड़े आदि चीजों का दान अपनी इच्छा अनुसार करना चाहिए। इस दिन किया गया दान बहुत ही शुभ माना गया है। विद्वानों के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।

पौधा लगाएं और उसकी सेवा करें
धर्म ग्रंथों में पेड़-पौधों को भी पितरों का ही स्वरूप माना गया है। इसलिए सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर एक पौधा लगाएं और रोज इसमें पानी डालें। जैसे जैसे ये पौधा बढ़ा होता चला जाएगा, वैसे वैसे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती रहेगी। इससे पितृ दोष की शांति भी होती है।

इन पशु-पक्षियों को भोजन करवाएं
सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पशु-पक्षियों को भोजन करवाने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं। इस दिन गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं। कौए व अन्य पक्षियों के लिए छत पर अनाज रखें। कुत्ते को रोटी खिलाएं। मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें। पितृ दोष शांति का ये आसान उपाय है।

पितृ स्त्रोत का पाठ करें
सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। यदि स्वयं ये काम न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान ने पितृ स्त्रोत का पाठ करवाएं। इससे भी आपको पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Do and Don'ts On Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या नहीं?


नवरात्रि 2024 में कन्या पूजन के लिए कौन-सा दिन है बेस्ट? नोट करें डेट


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम