Published : Sep 03, 2024, 10:13 AM ISTUpdated : Sep 03, 2024, 10:15 AM IST
solar eclipse in October 2024: इस बार श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन यानी 2 अक्टूबर को दुर्लभ सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। जानिए इस ग्रहण का समय क्या रहेगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा और इसके सूतक का समय क्या रहेगा।
Surya Grahan 2 October 2024 Details: इस बार श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये ग्रहण कईं मायनों में काफी खास रहेगा। लोगों के मन में इस सूर्य ग्रहण को लेकर कई सवाल हैं जैसे ये ग्रहण कब होगा, इसका समय क्या रहेगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा और इसके सूतक कब से शुरू होकर कब तक रहेगा? आगे जानिए अपने इन सभी सवालों के जवाब…
पंचांग के अनुसार इस बार श्राद्ध पक्ष की शुरूआत 17 सितंबर से होगी और इसका अंतिम दिन यानी पितृ मोक्ष अमावस्या तिथि 2 अक्टूबर, बुधवार को रहेगी। 2 अक्टूबर को ही साल 2024 का अंतिम सूर्यग्रहण भी होगा। पितृ मोक्ष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग बहुत ही दुर्लभ है। कईं दशकों में एक बार ऐसा संयोग बनता है।
35
क्या रहेगी सूर्य ग्रहण की टाइमिंग? (Surya Grahan 2 October 2024 Time)
भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार की रात 09 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा, जो रात 03 बजकर 17 मिनिट पर खत्म होगा। ये कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहलाएगा क्योंकि इस ग्रहण में सूर्य एक कंगन यानी गोले के रूप में चमकता दिखाई देगा।
45
क्या भारत में दिखेगा ये सूर्य ग्रहण? (Kya Bharat Mai Dikhega Surya Grahan 2 October 2024)
वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 अक्टूबर, बुधवार को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी किसी भी रूप में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसकी मान्यता नहीं रहेगी। ये सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, अर्जेंटीना, दक्षिणी अटलांटिक महासागर आदि कईं देशों में दिखाई देगा।
55
क्या रहेगा सूतक का समय? (Surya Grahan 2 October 2024 Sutak Time)
जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसके सूतक की मान्यता रहेगी। यानी भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक नहीं माना जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, जिन-जिन देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा जो सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।