Kab Hai Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर दुर्लभ संयोग, दान-पूजा-उपाय के लिए इससे बेहतर दिन और कोई नहीं

Published : Mar 30, 2024, 08:07 AM IST
Somvati-Amavasya-2024-date

सार

Somvati Amavasya 2024 Date: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन को स्नान-दान, पूजा और उपाय आदि के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन माना जाता है। साल 2024 में पहला सोमवती अमावस्या का संयोग अप्रैल में बनेगा। 

Somvati Amavasya 2024 Details: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। सोमवार के दिन अगर अमावस्या तिथि का संयोग हो जाए तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। कहते हैं कि सोमवती अमावस्या पर किया गया दान, पूजा और उपाय आदि का श्रेष्ठ फल मिलता है। साल में 2-3 बार सोमवती अमावस्या का संयोग बनता है। साल 2024 में सोमवती अमावस्या का पहला संयोग अप्रैल में बन रहा है। आगे जानिए सोमवती अमावस्या की सही डेट और इसका महत्व…

कब है सोमवती अमावस्या 2024? (Somvati Amavasya 2024 Kab Hai)
पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की अमावस्या तिथि 08 अप्रैल, सोमवार की तड़के 03:21 से शुरू होगी, जो देर रात 11:50 तक रहेगी। चूंकि अमावस्या तिथि का सूर्योदय 8 अप्रैल को होगा, इसलिए इसी दिन सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। सोमवती अमावस्या से संबंधित स्नान, दान, उपाय आदि सभी इसी दिन किए जाएंगे। इस दिन गद मातंग और इंद्र नाम के 3 शुभ योग भी रहेंगे।

सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग (Surya Grahan 2024 Kab Hai)
इस बार सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग भी बन रहा है, लेकिन ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। कईं दशकों में एक बार सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग बनता है।

हिंदू वर्ष 2080 का अंतिम दिन (Vikram Samvat 2081 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 अप्रैल, सोमवार हिंदू वर्ष 2080 का अंतिम दिन रहेगा। इसके अगले दिन यानी 9 अप्रैल, मंगलवार से विक्रम संवंत 2081 शुरू हो जाएगा। साल के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या का होना एक दुर्लभ संयोग है। कई सालों में ऐसा योग बनता है। इतने सारे शुभ योगों के चलते ये दिन स्नान-दान, पूजा और उपाय आदि के लिए बहुत ही श्रेष्ठ बन गया है।


ये भी पढ़ें-

Sheetala Puja 2024: कब हैं शीतला सप्तमी-अष्टमी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा


Surya Grahan 2024 Kab Hai: कब होगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम