Published : Mar 14, 2024, 10:11 AM ISTUpdated : Mar 14, 2024, 01:04 PM IST
Kab Hoga Chandra Grahan 2024: साल में कईं बार चंद्र और सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। वैसे तो ये खगोलीय घटनाएं हैं, लेकिन हमारे देश में इन्हें धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए यहां इनका विशेष महत्व भी माना जाता है।
Chandra Grahan 2024 Details: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च के अंतिम सप्ताह में होगा। इसे लेकर लोगों के मन में काफी सारे सवाल है, जैसे क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, सूतक का समय क्या रहेगा, क्या इस ग्रहण का हमारे जीवन पर भी असर होगा आदि। इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे मिलेंगे। देखा जाए तो चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है, लेकिन हमारे देश में इसे धर्म-ज्योतिष से जोड़कर भी देखते हैं। आगे जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर बात…
25
कब होगा चंद्र ग्रहण 2024-क्या रहेगा समय? (lunar eclipse 2024 date and time)
ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को होगा। भारतीय समय के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार की सुबह 10.23 से शुरू होगा, जो दोपहर 03.02 तक रहेगा। यानी इसका कुल समय 4 घंटे 39 मिनिट का रहेगा। खास बात ये है कि इसी दिन रंगों का त्योहार होली भी मनाई जाएगी।
35
क्या ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा? (Kya Bharat Mai Dikhega Chandra Grahan 2024)
25 मार्च को साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। ये ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, आर्कटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में देखा जा सकेगा।
45
क्या रहेगा चंद्र ग्रहण 2024 के सूतक का समय? (Chandra Grahan 2024 Sutak Timing)
शास्त्रों के अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई देता है, सिर्फ वहीं इसका प्रभाव माना जाता है, अन्य स्थानों पर नहीं। चूंकि 25 मार्च, सोमवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके कोई भी नियम जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होंगे। जिन देशों में ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, वहां 9 घंटे पहले इसका सूतक शुरू हो जाएगा।
55
क्या होगा आपके जीवन पर असर?
ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर सभी लोगों के जीवन पर होता है, चाहे वो किसी भी देश में रहता हो। किसी के जीवन पर इसका शुभ प्रभाव होता है, किसी के जीवन पर अशुभ। इस हिसाब से हम लोगों की लाइफ पर भी इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव देखने को मिलेगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।