Chandra Grahan 2024: कब होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

Published : Mar 19, 2024, 09:40 AM IST
Chandra-Grahan-2024-Rashifal

सार

Chandra Grahan 2024 Date: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च में होने जा रहा है। लोगों के मन में इसे लेकर काफी सवाल हैं जैसे ये चंद्र ग्रहण कब होगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा, इसका सूतक का समय क्या रहेगा आदि। 

Chandra Grahan March 2024 Details: चंद्र ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है, लेकिन भारत में इसे लेकर कईं मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं। हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर भी देखा जाता है। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च महीने में होने जा रहा है। इसे लेकर लोगों के मन में कईं शंकाएं और सवाल हैं। सभी लोग इसके बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं। आगे उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर बात…

कब होगा चंद्र ग्रहण मार्च 2024-क्या रहेगी टाइमिंग? (Lunar Eclipse March 2024 Date-Time)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को होगा, जो एक उपछाया ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण सुबह 10:21 से शुरू होगा, जो दोपहर लगभग 03:00 बजे तक रहेगा। इसे पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, आदि देशों में देखा जा सकेगा।

क्या भारत में दिखेगा ये चंद्र ग्रहण? (Kya Bharat Mai Dikhega Chandra Grahan March 2024)
पं. शर्मा के अनुसार, 25 मार्च, सोमवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दृश्य नहीं होगा यानी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी नियम जैसे सूतक आदि नहीं माने जाएंगे। मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ के अनुसार जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई देता है, सिर्फ वहीं पर सूतक आदि माने जाते हैं।

चंद्र ग्रहण मार्च 2024 का राशिफल (Lunar Eclipse March 2024 Horoscope)
मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ के अनुसार, जिन स्थानों पर चंद्र ग्रहण दिखाई देता है, सिर्फ वहां और उसके आस-पास के कुछ क्षेत्रों में ही इसका प्रभाव माना जाता है। यानी जहा-जहां 25 मार्च को चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, वहां रहने वाले लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। जानें चंद्र ग्रहण 2024 का राशिफल…

मेष राशि: अशुभ फलों में कमी होंगी। शत्रु एवं रोगों का नाश होगा। कोर्ट में विजय होगी। कार्य में सफलता मिलेगी और लाभकारी यात्राएं होगी।

वृषभ राशि: संतान की चिंता सताएगी। विद्या एवं नौकरी में अवरोध आएंगे। अपने लोगों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: पैसों की दिक्कत बनी रहेगी। बिजनेस एवं नौकरी में रुकावट आ सकती है। शारीरिक और मानसिक कष्ट होंगे। कोर्ट केस उलझ सकते हैं।

कर्क राशि: शत्रु परास्त होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस एवं नौकरी में प्रगति होगी। सेहत का खास ध्यान रखें। संपत्ति में वृद्धि भी हो सकती है।

सिंह राशि: मित्रों से संबंध बिगड़ेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। धन हानि की संभावना है। शत्रुओं में आपका भय बना रहेगा।

कन्या राशि: लंबी यात्राएं होंगी। आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उलझने बढ़ेंगी। धन की हानि होगी। दांपत्य जीवन में भी समस्या आ सकती है। कर्ज बढ़ सकता है।

तुला राशि: भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। मित्रों से लाभ रहेगा। भूमि संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा होगी। गुप्त शत्रु पीड़ा पहुंचाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहने की जरूरत है। मानसिक कष्ट मिल सकता है।

धनु राशि: आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव होंगे। लाइफ पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। शत्रुओं का नाश होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मकर राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। संकटों से मुक्ति मिलेगी। पिता से धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि: नौकरी और बिजनेस में परेशानी हो सकती है। मित्रों के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। यश और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंताएं बढ़ेंगी।

मीन राशि: धन लाभ प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन किसी से वाद विवाद हो सकता है। कष्ट दायक यात्रा हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2024: होली पर होगा 4 घंटे का चंद्र ग्रहण, क्या इस दौरान रंग-गुलाल खेल सकते हैं?


Holika Pujan Muhurat 2024: होलिका पूजन में क्या-क्या चढ़ाएं, कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें, कब करें दहन? जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम