Panchak June 2024: जून में बनेगा ‘अग्नि पंचक’ का योग, जानें कब से शुरू होगा, इन 5 दिनों में क्या न करें?

Published : Jun 25, 2024, 09:46 AM IST
Panchak-June-2024

सार

Panchak June 2024 Date: ज्योतिष शास्त्र में पंचक के बारे में बताया गया है। पंचक 5 नक्षत्रों का एक समूह है जो महीने में एक बार आता है। ये 5 नक्षत्र 5 दिनों तक रहते हैं। इन 5 दिनों में कुछ विशेष कार्य नहीं करने चाहिए। 

Panchak June 2024 Date: पंचक के बारे में हम सभी न कभी न कभी जरूर सुना होगा। सभी लोग ये मानते हैं कि पंचक 5 दिनों का एक अशुभ समय होता है, जिसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते। पंचक हर महीने आता है। खास बात ये कि पंचक जिस वार से शुरू होता है, उसी के अनुसार, उसका नाम भी होता है। जून 2024 में अग्नि पंचक का योग बन रहा है। इस पंचक के दौरान अग्नि से संबंधित घटनाएं होना का भय बना रहता है। आगे जानिए जून 2024 में कब से शुरू होगा पंचक…

जून 2024 में कब से शुरू होगा पंचक?
पंचांग के अनुसार, पंचक की शुरूआत धनिष्ठा नक्षत्र से होती है और इसका समापन रेवती नक्षत्र पर होता है। जून 2024 में धनिष्ठा नक्षत्र 25 जून की रात लगभग 03.56 से शुरू होगा। जैसे ही धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा, वैसे ही पंचक की भी शुरूआत हो जाएगी। ये पंचक 30 जून, रविवार की सुबह 08.54 तक रहेगा।

क्या नाम है इस पंचक का?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, पंचक जिस वार से शुरू होता है उसी के अनुसार, उसका नाम होता है जैसे रविवार से शुरू होने वाले पंचक को रोग पंचक कहते हैं, सोमवार से शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक कहते हैं और मंगलवार से शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहते हैं। इस बार पंचक की शुरूआत 25 जून, मंगलवार से हो रही है, इसलिए ये अग्नि पंचक कहलाएगा।

पंचक में कौन-से 5 काम न करें? (Panchak Mai Kon Se Kaam Na Kare)
मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ के अनुसार पंचक में 5 काम करने की मनाही है। यदि कोई व्यक्ति पंचक के दौरान ये काम करता है तो निकट भविष्य में उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये हैं वो 5 काम…
- पंचक में घर की छत बनवाने की भी मनाही है। ऐसा करने से उस घर में रहने वाले लोग परेशान रहते हैं।
- पंचक के दौरान ज्वलनशील पदार्थ इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इससे आग लगने का भय बना रहता है।
- पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- पंचक के दौरान लकड़ी का सामान, फर्नीचर आदि खरीदना या बनवाना नहीं चाहिए।
- पंचक के दौरान यदि किसी की मृत्यु हो जाए तो योग्य विद्वान की सलाह लेकर ही उसका अंतिम संस्कार करना चाहिए। ऐसा गरुड़ पुराण में लिखा है।

 

ये भी पढ़ें-

क्या आप भी गिनकर बनाती हैं रोटियां? इससे होने वाले नुकसान को जान आप भी कहेंगी ‘OMG’


Nature Acording To Eye Shape: कैसा होता है नशीली आंखों वाले लोगों का नेचर? जानें दिलचस्प बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम