Kalki 2898 AD में ‘अश्वत्थामा’ बने अमिताभ बच्चन, क्यों आज भी जिंदा है महाभारत का ये महायोद्धा, क्या लिखा है धर्म ग्रंथों में?

Kalki 2898 AD: भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि पर आधारित मूवी Kalki 2898 AD 27 जून, गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी खास रोल निभाया है।

 

Manish Meharele | Published : Jun 27, 2024 4:19 AM IST / Updated: Jun 27 2024, 09:50 AM IST

Interesting facts related to Ashwatthama: डायरेक्टर नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड मूवी कल्कि 2898 एडी 27 जून, गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का सिनेप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि पर आधारित है। इस मूवी में साउथ के प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण के साथ सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। अमिताभ बच्चन ने इस मूवी में महाभारत के एक महायोद्धा कि किरदार निभाया है। जानें कौन हैं ये महायोद्धा और इससे जुड़ी रोचक बातें…

किस महायोद्धा के रूप में दिखे अमिताभ बच्चन? (Kis ke Avtar hai Ashwatthama) 
कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन मे अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। अश्वत्थामा के बारे में कहा जाता है ये अमर हैं और आज भी किसी गुप्त स्थान पर रहकर शिवजी की तपस्या कर रहे हैं। महाभारत के अनुसार, अश्वत्थामा गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र हैं और काल, क्रोध, यम व भगवान शंकर के सम्मिलित अंशावतार हैं। महभारत युद्ध में इन्होंने कौरवों का साथ निभाया था और यही कौरव सेना के अंतिम सेनापति भी थे।

भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों दिया श्राप? (Ashwatthama Ko Kisne Diya Tha Sharp) 
महायोद्धा अश्वत्थामा किसी वरदान के कारण नहीं बल्कि श्राप के कारण अमर हैं। महाभारत के अनुसार, युद्ध समाप्त होने के बाद जब पांडव अपने शिविर में सो रहे थे तब अश्वत्थामा ने धोखे से द्रौपदी के पांचों पुत्रों का वध कर दिया। जब पांडव उन्हें ढूंढते हुए ऋषि वेदव्यास के आश्रम पर पहुंचे तो अश्वत्थामा ने पांडवों पर ब्रह्मास्त्र चला दिया, जिसे महर्षि ने रोक दिया और दिशा बदलने को कहा। तब अश्वत्थामा ने उस ब्रह्मास्त्र को अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ की ओर मोड़ दिया। ये देख श्रीकृष्ण अत्यंत क्रोधित हो गए और उन्होंने अश्वत्थामा की मणि निकालकर उसे कलयुग के अंत तक भटकने रहने का श्राप दे दिया। इसी श्राप के कारण अश्वत्थामा आज भी जीवित हैं।


ये भी पढ़ें-

Kalki 2898 AD: कब और कहां अवतार लेंगे भगवान कल्कि, किससे करेंगे विवाह?


क्या है 27 जून को Kalki 2898 AD रिलीज करने की सबसे बड़ी वजह, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Shaktisinh Gohil LIVE: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Hemant Soren को जमानत, अब आगे क्या? संभालेंगे CM की कुर्सी या फिर...
यूट्यूबर Bobby Kataria का तगड़ा घिनौना कांड...राजस्थान समेत तीन राज्यों में रेड कर रही NIA
Supaul Madhubani Bridge Collapsed: Bihar में 11 दिन के अंदर गिरा 5वां पुल, Tejashwi ने बोला हमला
Hemant Soren ने Jail से निकलते ही किया Arvind Kejriwal का जिक्र| Kalpana Soren| Jharkhand High Court