Kalki 2898 AD: कब और कहां अवतार लेंगे भगवान कल्कि, किससे करेंगे विवाह?

Published : Jun 27, 2024, 09:20 AM IST
Kalki-2898-AD-kalki-avatar

सार

Kalki 2898 AD :सुपर स्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण के मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून, गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म एक भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि पर आधारित है। 

Interesting facts related to Lord Kalki: डायरेक्टर नाग अश्विन की जिस फिल्म कल्की 2898 एडी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था वो 27 जून, गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में साउथ के सुपर स्टार प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये फिल्म भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि पर आधारित है। हिंदू धर्म के अनुसार, कलयुग के अंत में भगवान विष्णु एक बार पुन: जन्म लेंगे और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करेंगे। भगवान कल्कि कब और कहां जन्म लेंगे, जानें क्या लिखा है धर्म ग्रंथों में…

कब और कहां जन्म लेंगे भगवान कल्कि? (Kab Hoga Bhagwan Kalki Ka Janam)
श्रीमद्भागवत महापुराण के 12वें स्कंद के 24वें श्लोक में भगवान कल्कि के अवतार का वर्णन मिलता है, उसके अनुसार जब गुरु, सूर्य और चंद्रमा एक साथ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो भगवान कल्कि का जन्म होगा। ये अवतार उत्तर प्रदेश के संभल नामक स्थान पर विष्णुयशा ब्राह्मण के घर में जन्म लेगा, इनकी माता का नाम सोमवती होगा। भगवान विष्णु का ये अवतार 64 कलाओं से पूर्ण होगा। भगवान कल्कि पापियों का सर्वनाश करने के बाद धर्म की पुर्नस्थापना करेंगे और तभी से सतयुग का आरंभ होगा।

कौन कर रहा है भगवान कल्कि का इंतजार? (Kis se Vivah Karenge Bhagwan Kalki)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। उस समय उनका विवाह देवी सीता से हुआ, जिसे राक्षसों का राजा रावण हरण करके ले गया। जब श्रीराम देवी सीता को छुड़ाने जा रहे थे, तब मां वैष्णो देवी रास्ते में उन्हें मिली और उनसे शादी की इच्छा प्रकट की। तब भगवान राम ने कहा कि इस जन्म में तो मेरा विवाह हो चुका है, आप त्रिकूट पर्वत पर जाकर तपस्या कीजिए। कलयुग के अंत में जब मैं कल्कि अवतार लूंगा, तब आपसे विवाह अवश्य करूंगा।


ये भी पढ़ें-


क्या है 27 जून को Kalki 2898 AD रिलीज करने की सबसे बड़ी वजह, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश