कहां है वो ‘रहस्यमयी किला’, जहां आज भी दिखाई देते हैं अश्वत्थामा! Kalki 2898 AD में भी दिखी इसकी झलक

Published : Jun 27, 2024, 10:48 AM IST
Kalki-2898-AD-fort-where-ashwathama-is-still-spotted

सार

Kalki 2898 AD: डायरेक्टर नाग अश्विन की मूवी कल्कि 2898 एडी 27 जून, गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस मूवी में महाभारत के महायोद्धा अश्वत्थामा का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया है। 

Kalki 2898 movie interesting facts: इन दिनों बॉलीवुड में हिंदू धर्म पर आधारित पात्रों पर फिल्म बनाने का क्रेज चल रहा है। इसी की झलक डायरेक्टर नाग अश्विन की मूवी कल्कि 2898 एडी में दिखाई देती है। ये फिल्म 27 जून, गुरुवार को देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि पर बेस्ड है। इस मूवी में अमिताभ बच्चन ने महाभारत के महायोद्धा अश्वत्थामा का किरदार प्ले किया है। अश्वत्थामा के बारे में कहा जाता है कि वे आज भी जीवित हैं और एक रहस्यमयी किले में आज भी रोज शिवजी की पूजा करते हैं। इस किले की झलक इस मूवी में भी दिखाई गई है। आगे जानिए कहां है वो रहस्यमी किला और इससे जुड़ी रोचक बातें…

क्या है रहस्यमयी किले का दावा?
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक किला है। इसे असीरगढ़ का किला कहते हैं। इस किले में भगवान शिव का मंदिर भी है, जो अत्यंत प्राचीन है। इसे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर कहते हैं। इस मंदिर की स्थापना किसने की, ये कोई नहीं जानता। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस किले में रोज सुबह अश्वत्थामा शिवजी की पूजा करने आते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि रोज सुबह जब मंदिर खोला जाता है तो यहां ताजे फूल मिलते हैं।

इसलिए भी रहस्यमयी है ये किला
असीरगढ़ के किले में एक तालाब है। आश्चर्य कि बात यह है कि पहाड़ की चोटी पर बने किले में बना ये तालाब तपती गरमी में भी कभी सूखता नहीं। तालाब के थोड़ा आगे चलकर ही गुप्तेश्वर महादेव का मंदिर है। ये मंदिर चारों तरफ से खाइयों से घिरा है। इन खाइयों में कईं गुप्त रास्ते भी हैं, जहां आज तक कोई नहीं जा पाया है। ऐसा कहा जाता है कि इन्हीं गुप्त रास्तों से अश्वत्थामा यहां आते हैं। बुरहानपुर खंडवा जिले में आता है। कहते हैं कि महाभारत काल में यहीं पर खांडव वन हुआ करता था, जिसे अर्जुन ने भस्म कर दिया था।


ये भी पढ़ें-


Kalki 2898 AD में ‘अश्वत्थामा’ बने अमिताभ बच्चन, क्यों आज भी जिंदा है महाभारत का ये महायोद्धा, क्या लिखा है धर्म ग्रंथों में?


Kalki 2898 AD: कब और कहां अवतार लेंगे भगवान कल्कि, किससे करेंगे विवाह?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश