Karva Chauth 2025: इस बार करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन पति अपनी पत्नी को उपहार जरूर देते हैं। ये उपहार अगर राशि अनुसार हो तो इससे लव लाइफ की खुशियां और भी बढ़ सकती हैं।
Karva Chauth Gift Idea: करवा चौथ महिलाओं का बहुत ही खास त्योहार है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं है। इस मौके पर पति अपनी पत्नी को कुछ न कुछ उपहार भी जरूर देते हैं। ये उपहार अगर राशि अनुसार हो तो लव लाइफ की खुशियां और भी बढ़ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए राशि अनुसार पत्नी को क्या गिफ्ट दें…
करवा चौथ पर मेष राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। अगर आपकी पत्नी की राशि मेष है तो आप उन्हें लाल रंग की ड्रेस, मूंगा रत्न से बनी ज्वैलरी, चंदन की लकड़ी से बना शो-पीस और चंदन का परफ्यूम गिफ्ट में दे सकते हैं।
करवा चौथ पर वृषभ राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं, जो धन-संपत्ति के कारक हैं। इस राशि की पत्नी को आप सिल्वर कलर की ड्रेस, सिल्वर ज्वैलरी या अन्य कोई लग्जीरियस आइटम अथवा परफ्यूम उपहार में दें।
413
करवा चौथ पर मिथुन राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि वाली पत्नी के लिए सबसे अच्छा उपहार एमरल्ड यानी पन्ने की ज्वैलरी हो सकती है। इसके अलावा ग्रीन कलर या इससे मिलते-जुलते शेड्स के कपड़े गिफ्ट में दें सकते हैं।
513
करवा चौथ पर कर्क राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि की पत्नी के लिए सिल्वर कलर की साड़ी या चांदी की पायल आदि ज्वैलरी बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। इनके अलावा कोई गैजेट जैसे मोबाइल भी आप उपहार में दे सकते हैं।
613
करवा चौथ पर सिंह राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि की पत्नी को आप गोल्डन ज्वैलरी, इलेक्ट्ऱॉनिक आइटम जैसे टीवी, फ्रीज या माइक्रोवेव अवन आदि चीजें उपहार में दे तो आपकी लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी।
713
करवा चौथ पर कन्या राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। अगर आपकी पत्नी की राशि कन्या है तो उनके लिए ग्रीन कलर या इससे मिलते-जुलते शेड्स की ड्रेस उपहार में दें। इसके अलावा आप कॉस्मेटिक कीट भी इन्हें गिफ्ट में दे सकते हैं।
813
करवा चौथ पर तुला राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि की पत्नी के लिए चांदी से बने आभूषण सबसे बेस्ट उपहार है। साथ ही ब्रेसलेट या वॉलेट जैसे स्टाइलिश एक्सेसरीज़ भी आप पत्नी को गिफ्ट में दे सकते हैं।
913
करवा चौथ पर वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। अगर आपकी पत्नी की राशि वृश्चिक है तो आप उसे रेशमी कपड़े गिफ्ट में दें। इसके अलावा टू व्हीलर और फैशनेबल वॉच भी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है।
1013
करवा चौथ पर धनु राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि की पत्नी के लिए पुखराज से बनी अंगूठी या अन्य कोई ज्वैलरी बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। साथ ही यलो कलर की ड्रेस से भी इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
1113
करवा चौथ पर मकर राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाली पत्नी को आप नीले या इससे मिलते-जुलते शेड्स की ड्रेस उपहार में दें सकते हैं। इसके अलावा स्टाइलिश सैंडिल या हैंड बेग भी बेस्ट ऑप्शन है।
1213
करवा चौथ पर कुंभ राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि की पत्नी को आप डार्क चाकलेट या कोई गहरे रंग की ड्रेस उपहार में दे सकते हैं। इससे इनके लव लाइफ की परेशानियां दूर होंगी और रोमांस बना रहेगा।
1313
करवा चौथ पर मीन राशि की महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडिया
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के पत्नी के लिए यलो कलर को ड्रेस, गोल्ड जूलरी या उनकी कोई पसंदीदा बुक गिफ्ट में दें। इससे इनकी लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi