4 तरह की होती है अंगुलियां, कैसी अंगुली वाले होते हैं लकी-जीते हैं लंबी उम्र?

Published : Sep 15, 2024, 12:30 PM ISTUpdated : Sep 15, 2024, 12:31 PM IST
hast rekha 2024

सार

HastRekha Facts: हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं के साथ-साथ उसके आकार और प्रकार पर भी विचार किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसी अंगुली वाले लोगों को नेचर और फ्यूचर कैसा हो सकता है। 

Know nature and future with your finger: वर्तमान में भविष्य जानने की कईं तरीके प्रचलित हैं, उनमें से हस्तरेखा शास्त्र भी एक है। हस्तरेखा शास्त्र बहुत ही प्राचीन है। प्राचीन समय से ही हिंदू धर्म में इस शास्त्र की काफी मान्यता है। वर्तमान समय में भी लोग इस पर काफी विश्वास करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में न सिर्फ हथेली की रेखाओं बल्कि इसके अंगुली के आकार-प्रकार पर भी गौर किया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार…

अंगुल्य करशाखा: स्यु: पुंस्यंगुष्ठ प्रदेशिनी।
मध्यमानामिका चापि कनिष्ठा चेति ता: क्रमात्।।
अर्थ- हाथ की सभी रेखाएं अपना-अपना प्रभाव रखती हैं। इनका आकार-प्रकार मनुष्यों के स्वभाव और भविष्य का दर्शाता है। अंगूठे के पास वाली अंगुली तर्जनी, उसके आगे मध्यमा, उसके पास अनामिका और अंत में सबसे छोटी अंगुली होती है, जिसे कनिष्ठिका कहते हैं।

अंगुली के आकार-प्रकार से जानें व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर
हस्तांगुलयोदीर्घाश्चिरायुषामवलिचाश्च सुभगानाम्।
मेधाबिनां च सूक्ष्माश्चिपिटा: परकर्मनिरतानाम्।।
अर्थ- जिस व्यक्ति की अंगुलियां लंबी होती हैं, उसकी उम्र लंबी होती है। जिनकी अंगुलियां सीधी होती है वे सौभाग्यशाली होते हैं। छोटी अंगुली वाले लोग बुद्धिमान और चपटी अंगुली वाले लोगों का जीवन दूसरों के यहां काम करते हुए बीतता है।

कैसे होते हैं लंबी अंगुली वाले लोग?
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, लंबी अंगुली वाले लोग लंबा जीवन जीते हैं। ये लोग दार्शनिक और कलाकार होते हैं। ये हर काम सोच-समझकर करते हैं। इनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहता है। ये हर क्षेत्र में एक्टिव रहते हैं। फैमिली और समाज में इनका काफी सम्मान होता है

कैसे होते हैं सीधी अंगुली वाले लोग?
जिन लोगों की अंगुली एकदम सीधी होती है, ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। इन्हें अपने जीवन में हर सुख मिलता है। पैसा, गाड़ी, मकान आदि किसी चीज की इन्हें कोई कमी नहीं होती। दिखने में भी ये काफी सुंदर होते हैं। इनकी लव लाइफ में सुखमय होती है। ऐसे लोग कोई बड़ा पद प्राप्त करते हैं।

कैसे होते हैं छोटी अंगुली वाले लोग?
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की अंगुली एकदम छोटी होती है, ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। ये जो भी काम करते हैं, उसमें विशेष उपलब्धि प्राप्त करते हैं। ये अपने दिमाग की जगह दिल की बात सुनते हैं। कभी ये बहुत ज्यादा खुश तो कभी एकदम निराश हो जाते हैं।

कैसे होते हैं चपटी अंगुली वाले लोग?
चपटी अंगुली वाले लोगों को जीवन काफी कष्ट में बीतता है। बचपन से बुढ़ापे तक इन्हें धन की कमी बनी रहती है। इनका पारिवारिक जीवन भी ठीक नहीं होता। इनकी सेहत में बिगड़ती रहती है। इनका जीवन दूसरों के अधीन रहता है यानी ये खुलकर अपनी बात नहीं कर पाते और घुट-घुट कर जीते हैं।


ये भी पढ़ें-

कैसी आवाज वाले लोग बनते हैं ‘फेमस सिंगर’, किसे मिलती है पॉलिटिक्स में सक्सेस?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम