जल्दबाजी में नहीं बल्कि बहुत सोच-समझकर करना चाहिए ये 3 काम, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है

Published : Jan 26, 2023, 04:03 PM IST
life managment 2023

सार

Panchatantra Life Management: हिंदू धर्म ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र बताए गए हैं। इन सूत्रों को ध्यान में रखा जाए तो कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। ऐसे ही कुछ लाइफ मैनेजमेंट सूत्र पंचतंत्र के नीतिसार में भी बताए गए हैं। 

उज्जैन. पंचतंत्र (Panchatantra) पुस्तक के बारे में हम सभी ने कभी न कभी सुना ही होगा। इस पुस्तक के लेखक आचार्य विष्णु शर्मा हैं। पंचतंत्र में आचार्य विष्णु शर्मा ने बहुत सी छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से लाइफ मैनेजमेंट (Life Management) के अनेक सूत्र बताए गए हैं। ये सूत्र आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। पंचतंत्र के नीतिसार अंक में तीन ऐसी परिस्थितियां बताई गई हैं, जिनमें मनुष्य को बहुत ही सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए, नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 परिस्थितियां…

श्लोक
अनालोक्य व्ययं कर्ता ह्मनर्थः कलहप्रियः।
आतुरः सर्वक्षेत्रेषु नरः शीघ्रं विनश्यति।।


1. बिना सोचे-समझे कभी खर्च न करें
जीवन में पैसे का कितना महत्व है, ये बात सिर्फ वही व्यक्ति जान सकता है जो पैसा कमाता है, इसलिए वो भूलकर भी बिना सोचे-समझे पैसा खर्च नहीं करता। इसके विपरीत कई लोग बिना सोचे-समझे ही पैसे खर्च कर देते हैं, ऐसे लोगों को भविष्य में आने वाली परेशानियों के बारे में पता नहीं होता। जो लोग बिना आगे-पीछे की सोचे पैसों को हर जगह खर्च करते रहते हैं जब उनके सामने कोई समस्या आती है तो तब उनके पास धन होता ही नहीं है। इसलिए बिना सोचे-समझे खर्च नहीं करना चाहिए।


2. हर बात पर झगड़ा न करें 
कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ने-झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं। ये लोग बिल्कुल भी आगे-पीछे का नहीं सोचते कि इस वाद-विवाद का उनके जीवन पर या उनके भविष्य पर क्या असर हो सकता है। ये आदत जिन लोगों में होती है वे एक दिन इतनी बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती है। कई बार इस स्वभाव के कारण सभी के सामने शर्मिदा भी होना पड़ता है। ऐसे स्वभाव की वजह से वे भविष्य में मिलने वाले कई अवसरों को भी खो देते हैं।


3. हर काम में जल्दबाजी न करें 
कुछ लोगों की आदत होती है कि हर काम को जल्दी से जल्दी खत्म करना चाहते हैं। एक तरह से देखा जाए तो इस आदत में कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन कई बार जल्दबाजी में ऐसी गलती हो जाती है, जिसे बाद में सुधारना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई बार बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं। जो व्यक्ति बिना विचार किए हर काम में जल्दी दिखाता है, उसे कभी न कभी नुकसान का सामना करना ही पड़ता है।



ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: कब और किन अवस्थाओं में हमें बड़े-बुजुर्गों के पैर नहीं छूना चाहिए? जानिए वजह भी


Hindu Tradition: माथे पर तिलक लगाने के बाद उसके ऊपर चावल क्यों लगाए जाते हैं?


किसी को भी बर्बाद करने के लिए काफी हैं ये 4 बातें, आप भी हो सकते हैं इनके शिकार


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम