भगवान शिव के मंदिर से लौटते वक्त भूलकर भी न करें ये काम, झेलना पड़ेगा नुकसान!

Published : Jul 23, 2025, 12:25 PM ISTUpdated : Jul 23, 2025, 12:27 PM IST
shiv mandir (concept image)

सार

Bhagwan Shiv Mandir: सावन का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में भगवान शिव के मंदिर में भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर से लौटते वक्त कई बार हम ऐसी गलती कर बैठते हैं, जो कि हमें नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में यहां।

Sawan Special: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। भगवान शिव की भक्ति में भक्त डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चे से लेकर बड़े तक महादवे का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर जा रहे हैं, लेकिन मंदिर से लौटते वक्त वो कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसके चलते उनकी पूजा बेकार चली जाती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में यहां. जिन्हें मंदिर से लौटते वक्त हमें बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

घर में ना लाएं खाली लौटा

सावन के पवित्र महीने में भक्त महादेव को जल अर्पित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंदिर से लौटते वक्त कई भक्त खाली लोटा घर ले आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। मंदिर से वापस आते वक्त लोटे में थोड़ा सा जल या फूल आदि जरूर होना चाहिए। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। अगर आप खाली लोटा घर लाते हैं तो आपके साथ नकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर में प्रवेश करती है।

फूल और प्रसाद

भगवान शिव के मंदिर ( Bhagwan Shiv Mandir) से जो प्रसाद मिलता है, उसे आपको सबसे पहले किसी पवित्र जगह पर रख देना चाहिए, इसके बाद प्रसाद को सब में बांटने के बाद खुद ग्रहण करना चाहिए। फूल मिले तो उसे किसी जल में प्रवाहित कर देना चाहिए या फिर पौधे की जड़ में रख देना चाहिए।

हाथ-पांव धो लेना

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कि मंदिर से आते ही हाथ-पांव धो लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आप किसी कपड़े से अपने पैरों को हल्का-हल्का साफ कर सकते हैं। ऐसा करने से आप अपने साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा को साथ लेकर आते हैं। आपके परिवार के लिए ये चीज लाभकारी साबित हो सकती है।

लौटते वक्त घंटी बजाना

इस बात का खास ख्याल रखें लौटते वक्त मंदिर की घंटी न बजाएं। कई लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आप भी ये गलती करते हैं तो अगली बार ऐसा न करें। भगवान शिव की भक्ति पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करें।

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम