माघ गुप्त नवरात्रि के 5 उपाय, 1 भी कर लेंगे तो टल जाएंगे संकट

Published : Jan 30, 2025, 10:02 AM ISTUpdated : Jan 30, 2025, 10:10 AM IST
magh gupt navratri 205

सार

Magh Gupt Navratri 2025: इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू हो चुकी है जो 6 फरवरी तक रहेगी। इस नवरात्रि में कुछ उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 

Magh Gupt Navratri 2025 Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर साल माघ मास में गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। इस बार ये नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू होगी, जो 6 फरवरी तक मनाई जाएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस नवरात्रि में अगर कुछ आसान उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय बहुत आसान है जो कोई भी कर सकता है। जानें इन उपायों के बारे में…

ध्यान रखें प्रेमानंद महाराज की 4 बातें, सफलता आपके पीछे दौड़ी चली आएगी

 

देवी मंत्रों का जाप करें

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान रोज देवी के मंत्रों का जाप करें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे। मंत्र जाप के लिए किसी योग्य विद्वान से सलाह जरूर लें। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। मंत्र जाप स्वयं न कर पाएं तो संकल्प करवाकर किसी ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं। इसका फल भी आपको मिलेगा।

कन्या पूजन करें

माघ गुप्त नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि पर 9 कन्याओं को घर बुलाकर सम्मान और प्रेम से भोजन करवाएं। भोजन के बाद कन्याओं को कुछ उपहार भी जरूर दें। ध्यान रखें कि इन कन्याओं की उम्र 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नवरात्रि में कन्या पूजन यानी साक्षात देवी पूजा के समान माना गाय है।

देवी मंदिर में झंडा लगाएं

गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी देवी मंदिर में केसरिया ध्वज यानी झंड़ा लगाएं। यदि मंदिर में पहले से झंड़ा लगा हो इस ध्वज को मंदिर के पुजारी को दे दें ताकि वो इसे बाद में लगा सके। इस उपाय से आपके ऊपर आने वाला संकट दूर हो सकता है।

जरूरतमंदों को दान करें

गुप्त नवरात्रि में दान का भी विशेष महत्व है। इस दौरान आप जरूरतमंदों को भोजन, कच्चा अनाज, कपड़े, बर्तन आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और आने वाले संकटों से भी बचे रहेंगे।

नवदुर्गा यंत्र की पूजा करें

गुप्त नवरात्रि में अपने घर के मंदिर में नवदुर्गा यंत्र की स्थापना करें और 9 दिनों तक रोज इसका गाय के दूध से अभिषेक करें और दीपक लगाएं। इस उपाय से आपके ऊपर आने वाले संकट टल जाएंगे और आप परेशानियों से बचे रहेंगे।


ये भी पढ़ें-

सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाता है ये खास रुद्राक्ष, भूत-प्रेत बाधा से भी बचाता है


बसंत पंचमी पर कैसे करें देवी सरस्वती की पूजा? जानें मंत्र, आरती और शुभ मुहूर्त



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम