भीम ने हिडिंबा से किस शर्त पर किया था विवाह?

Published : Feb 13, 2025, 11:25 AM ISTUpdated : Feb 13, 2025, 12:55 PM IST
mahabharat-bhima-hidamba-wedding-story

सार

mahabharat interesting facts: महाभारत के अनुसार, भीम की एक पत्नी का नाम हिडिंबा था, जो राक्षस जाति की थी। घटोत्कच हिडिंबा का ही पुत्र था। विवाह से पहले भीम ने हिडिंबा के सामने एक शर्त रखी थी। जानें क्या थी वो शर्त? 

Kaise Hua Bheem Aour Hidimba Ka Vivah: महाभारत के अनुसार, पांडु पुत्र भीम की कईं पत्नियां थीं, इनमें से एक राक्षस जाति की भी थी, जिसका नाम हिडिंबा था। पराक्रमी राक्षस घटोत्कच भीम और हिडिंबा का ही पुत्र था। हिंडिबा से भीम के विवाह का वर्णन महाभारत में विस्तार से बताया गया है। उसके अनुसार भीम ने हिडिंबा से विवाह करने से पहले एक शर्त रखी थी। उस शर्त के बारे में कम ही लोगों को पता है। आगे जानिए क्या थी वो शर्त…

पृथ्वी से भारी क्या है, आकाश से भी ऊंचा क्या है? बहुत आसान हैं इन सवालों के जवाब

 

कैसे हुआ भीम और हिडिंबा का विवाह?

पांडव जब लाक्षागृह से जान बचाकर भागे तो उन्हें कईं दिनों तक वन में ही रहना पड़ा। इस दौरान भीम ने हिडिंब नाम के राक्षस का वध किया। हिडिंब राक्षस की बहन हिडिंबा भीम पर मोहित हो गई और उनसे विवाह के लिए निवेदन किया। तब कुंती ने हिडिंबा के मन की बात जानकर भीम को हिडिंबा से विवाह करने की आज्ञा दे दी।

विवाह से पहले भीम ने रखी शर्त

माता कुंती के कहने पर भीम हिडिंबा से विवाह करने को तैयार हो गए। लेकिन भीम ने हिडिंबा के सामने एक शर्त रखी। भीम ने हिडिंबा से कहा कि ‘जब तक तुम्हें संतान की प्राप्ति नहीं होती, सिर्फ तब तक ही मैं तुम्हारे साथ रहूंगा, इसके बाद मैं पुन: अपने भाइयो के पास लौट जाऊंगा।’ हिडिंबा ने भीम की ये शर्त मान ली।

हिडिंबा ने दिया घटोत्कच को जन्म

भीम और हिंडिबा को वन में छोड़कर शेष भाई वहां से चले गए। भीम और हिंडिबा बहुत समय तक साथ में रहे। तब हिंडिबा के गर्भ से एक बालक का जन्म हुआ। जन्म लेते ही वह बालक युवा हो गया। उसके सिर पर बाल न होने से भीम ने उसका नाम घटोत्कच रखा। घटोत्कच के जन्म लेने के बाद शर्त के अनुसार भीम अपने भाइयों के पास चले गए।


ये भी पढ़ें-

कब है महाकुंभ 2025 का अंतिम स्नान, प्रयागराज के बाद कहां लगेगा कुंभ?


महाकाल मंदिर में कब से शुरू होगी शिव नवरात्रि, क्यों मनाते हैं ये उत्सव? जानें डिटेल


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश