Mahashivratri Ke Upay: ये हैं महाशिवरात्रि के 10 उपाय, जो कर सकते हैं आपकी हर इच्छा पूरी

Published : Feb 18, 2023, 06:00 AM IST
Mahashivratri-2023-Remedies

सार

Mahashivratri Ke Upay: महाशिवरात्रि शिवजी को प्रसन्न करने का एक बहुत ही खास पर्व है। इस बार ये पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल दे सकते हैं। 

उज्जैन. वैसे तो भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष व्रत-उपवास किए जाते हैं, लेकिन इन सभी में महाशिवरात्रि (Mahashivratri Ke Upay) सबसे प्रमुख है। ये पर्व इस बार 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। शिव भक्तों के लिए ये दिन बहुत ही विशेष होता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस दिन विशेष पूजा करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

1. महाशिवरात्रि पर शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक करते समय ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप करें। इसके बाद 11 दीपक शिवजी के सामने लगाएं। इस उपाय से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

2. अगर किसी के विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो वो व्यक्ति महाशिवरात्रि पर दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही देवी पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं। इससे इनकी परेशानी दूर हो सकती है।

3. महाशिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्र तोड़कर इसे शुद्ध पानी से धोएं और इसके ऊपर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

4. धर्म ग्रंथों के अनुसार, शिवजी का वाहन बैल है। महाशिवरात्रि पर बैल को चारा खिलाएं या किसी गौशाला में पैसा दान करें। इससे आपकी लाइफ में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

5. महाशिवरात्रि पर जरुरतमंदों को अनाज का दान करें और गरीबों को अपनी इच्छा अनुसार भोजन करवाएं। इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी और सुख-शांति बनी रहेगी।

6. महाशिवरात्रि पर तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें और इसमें काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय से शनि से संबंधित दोष दूर होते हैं और पितृो की आत्मा को शांति मिलती है।

7. महाशिवरात्रि पर अंगूठे के आकार का एक पारद शिवलिंग लेकर आए और विधि-विधान से इसकी पूजा करने के बाद इसे घर के मंदिर में स्थापित करें। इससे आपकी इनकम बढ़ सकती है।

8. महाशिवरात्रि की सुबह गेहूं के आटे से 11 शिवलिंग बनाएं और शुद्ध जल से इनका अभिषेक करें। इनका आकार अंगूठे से ज्यादा नहीं होना चाहिए। बाद में इन शिवलिंगों को नदी में प्रवाहित कर दें।

9. शिवरात्रि की रात घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाएं और सुख-समृद्धि की कामना करें। इस उपाय से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

10. वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए शिवजी के मंदिर में जाकर देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं और बाद में इसे किसी ब्राह्मण स्त्री को दे दें। इससे आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में बनेगा दीपक जलाने का विश्व रिकार्ड, इतने हजार लीटर लगेगा तेल और इतने क्विंटल कपूर


Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में बनेगा दीपक जलाने का विश्व रिकार्ड, इतने हजार लीटर लगेगा तेल और इतने क्विंटल कपूर


Mahashivratri 2023: लाइफ की हर परेशानी दूर कर सकते हैं राशि अनुसार ये उपाय, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर करें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 10 दिसंबर 2025: किस दिशा में यात्रा न करें? जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय
Unique Temple: इस मंदिर में आज भी गूंजती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज, रहस्यमयी है ये जगह