Makar Sankranti 2026: इस बार मकर संक्रांति पर 23 साल बाद एकादशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग इसके पहले साल 2003 में बना था। मकर संक्रांति पर एकादशी का संयोग होने से ये पर्व और भी खास हो गया है।
Makar Sankranti 2026 Details: हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा। लेकिन इस बार ये पर्व और भी खास हो गया है क्योंकि इस दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं। इसके पहले 23 साल पहले यानी साल 2003 में मकर संक्रांति पर बैकुंठ एकादशी का संयोग बना था। आगे जानिए मकर संक्रांति पर क्या दान करें, इसका शुभ मुहूर्त व अन्य डिटेल…
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं। इसी दिन से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर गति करने लगता है जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। सूर्य के उत्तर की ओर गति करने से कारण ही इसे उत्तरायण भी कहते हैं। उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है। इसलिए सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर विशेष उत्सव मनाए जाते हैं।
14 जनवरी को सूर्य दोपहर लगभग 03 बजकर 13 पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही मकर संक्रांति का पुण्यकाल शुरू हो जाएगा। ये पुण्यकाल शाम 05 बजकर 45 बजे तक रहेगा। यानी ये पुण्य काल 2 घंटे 32 मिनिट का रहेगा। ये पुण्य काल पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने के लिए विशेष शुभ रहेगा।
45
मकर संक्रांति पर किसकी पूजा करें?
मकर संक्रांति मुख्य रूप से सूर्य की पूजा करने का पर्व है। इस दिन सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और चावल, लाल फूल, कुमकुम आदि से पूजा करें। संभव हो तो सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी करें। सूर्य चालीसा और आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करने से भी सूर्यदेव से संबंधित शुभ फल हमें मिल सकते हैं।
55
मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करें?
मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को भोजन का दान करना चाहिए। इसके अलावा तिल, गुड़, कच्ची खिचड़ी (दाल-चावल मिलाकर), घी, गर्म कपड़े, कंबल, जूते-चप्पल आदि का दान भी कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समद्धि और शांति बनी रहती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi