Chandra Grahan 2026: साल 2026 शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी लोगों के मन में ये जानने की उत्सुकता है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब होगा। ये ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? अगर आपके मन में भी ये उत्सुकता है तो आगे जानिए, अपने प्रश्नों का उत्तर।
1st Chandra Grahan 2026 Date: चंद्र व सूर्य ग्रहण वैसे तो सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं जो हर साल होती हैं लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। साल में 3 से 4 बार ग्रहण का संयोग बनता है। साल 2026 में भी 4 ग्रहण होंगे। साल का पहला चंद्र ग्रहण कब होगा, इसका सूतक टाइम क्या रहेगा व अन्य डिटेल जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। आगे जानिए साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें…
पंचांग के अनुसार साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी ,जिसके चलते।इस दिन होली उत्सव भी मनाया जाएगा। पंचांग भेद के चलते कुछ स्थानों पर इस दिन होलिका दहन भी किया जाएगा। ये खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण को अनेक देशों में देखा जा सकेगा।
ज्योतिषों के अनुसार 3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस वजह से यहां इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाएगा। भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका आदि देशों में देखा जाएगा। जहां ये ग्रहण दिखाई देगा सिर्फ वहीं इसका प्रभाव माना जाएगा।
45
3 मार्च 2026 ग्रहण का समय क्या है?
3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण का आरंभ दोपहर 3 बजकर 20 मिनिट से होगा, जो शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक दिखाई देगा। ग्रहण का मध्य काल शाम 5 बजकर 04 मिनिट रहेगा। यानी इस चंद्र ग्रहण का कुल समय 3 घंटे 27 मिनिट का रहेगा। इसमें से भारत में ये लगभग 20 मिनिट ही दिखाई देगा।
55
3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक का समय
चूंकि 3 मार्च को होने वाले ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका महत्व व सूतक आदि मान्य होगा। सूतक ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा यानी सुबह लगभग 6 बजकर 20 मिनिट से और ये ग्रहण के साथ ही समाप्त भी हो जाएगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।