Palmistry: जिसकी हथेली में होता है चक्र या क्रॉस का निशान, वो होता है बदकिस्मत, जानें कौन-से निशान चमकाते हैं भाग्य?

Published : Feb 28, 2023, 10:42 AM IST
Rajendra-Gupta-Palmistry-28-Feb-2023

सार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर स्थित हर छोटे-बड़े निशान का भी बारीकी से अध्ययन किया जाता है। कई बार हथेली पर चक्र, जाल, क्रास और त्रिकोण जैसे चिह्न होते हैं। हस्तरेखा में इनसे जुड़ी शुभ-अशुभ बातें भी बताई गई हैं। 

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार, हर व्यक्ति की हथेली में छोटे-बड़े कई तरह की चिह्न होते हैं। देखने में ये चिह्न भले ही बहुत साधारण लगें, लेकिन ये हमारे जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। (meaning of symbols in palm) इन चिह्नों के द्वारा व्यक्ति के स्वभाव की विशेषताएं और खूबियां-कमियां मालूम होती हैं। एशियानेट हिंदी ने अपने पाठकों के लिए हस्तरेखा (know future from palm line) की एक सीरीज शुरू की है, हस्तरेखा से जानें भविष्य। इस सीरीज के अंतर्गत पहले हम आपको हथेली के प्रकार, अंगूठे व नाखून के आकार-प्रकार, हथेली पर स्थिति पर्वतों के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको हथेली इन चिह्नों के बारे में बताएंगे…

1. जाल: हथेली में जाल का निशान शुभ नहीं माना जाता। यदि ये तिरछी रेखाओं से बना हो तो इसका अशुभ असर कुछ कम होता है, लेकिन यही जाल सीधी रेखाओं से बना हो तो इसका अशुभ प्रभाव पूरे जीवन भर बना रहता है।

2. वृत्त: इसका अर्थ है गोल निशान। जिस व्यक्ति के हाथ में गोल निशान होता है, उसके जीवन में बार-बार बाधा उत्पन्न होती है। लेकिन अगर ये गोला सूर्य रेखा पर हो तो सबसे शुभ माना जाता है।

3. द्वीप: ये 2 रेखाओं से बना एक चिह्न होता है। ये भी एक अशुभ चिह्न है। ये निशान जितना बड़ा होगा, उतने ही सालों तक जीवन में उथल-पुथल बनी रहती है।

4. वर्ग: इसका अर्थ है चोकोर निशान, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में वर्ग का निशान होना शुभ माना जाता है। जिसके हाथ में ये निशान होता है, वो गंभीर दुर्घटनाओं से भी बच जाता है।

4. क्रॉस: इसका अर्थ है जो रेखाएं जो एक-दूसरे को काटती हैं। हथेली में क्रॉस का निशान जीवन में भय, बाधा, निराशा ही उत्पन्न करती है। यदि क्रॉस गुरु क्षेत्र पर हो तो शुभ माना जाता है।

5. तारा: जब हथेली पर कई सारी रेखाएं-दूसरे को काटती हैं तो ऐसा निशान बनता है। हथेली में तारा होना शुभ होता है लेकिन यह केवल सूर्य पर्वत पर ही होना चाहिए। सूर्य पर्वत के अलावा हथेली में तारा होना अशुभ होता है।

6. त्रिकोण: ये तीन रेखाओं से मिलकर बनता है। ये आकार में छोटा या बड़ा कैसा भी हो सकता है। ये जिस रेखा पर होता है, उसके शुभ फल को प्रभावित करता है। चंद्र रेखा पर त्रिकोण को बहुत ज्यादा अशुभ मानते हैं।

7. चक्र: हथेली में गोल-गोल रेखाओं से बना ये चिह्न किसी भी जगह हो तो वह अशुभ ही होता है। जिस व्यक्ति के हथेली में ये चिह्न होता है, उसे जीवन भर परेशानियों का ही सामना करना पड़ता है।


लेखक परिचय 
राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिष जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। आप वर्तमान में अजमेर (राजस्थान) में रहकर हस्तरेखा विषय पर निरंतर शोधपरक कार्य कर रहे हैं। आपने एम.ए. दर्शनशास्त्र में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। साथ ही इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों पर भी आपने एम. ए. किया है। साहित्यागार प्रकाशन जयपुर से हिंदी व्याकरण पर आपकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रेडियो-टीवी पर भी आपकी कई खोजपरक रिपोर्ट और वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं।


ये भी पढ़ें-

Palmistry: हथेली की इन जगहों से जानें कौन होता है किस्मत का धनी और किसे मिलती है धन-संपत्ति?


Palmistry: अंगूठे के मुड़ने से भी तय होता है आपका नेचर और फ्यूचर, इसके तीन हिस्से भी देते हैं ये खास संकेत


Palmistry: अंगूठे से जान सकते हैं नेचर और फ्यूचर, जानें कैसे अंगूठे वाले होते हैं लकी और जीते हैं लग्जीरियस लाइफ?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम