Uttarakhand Char Dham Yatra: कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट, कैसे करें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन?

Uttarakhand Char Dham Yatra: केदारनाथ और बद्रीनाथ हिंदुओं के 2 प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। सर्दियों में बर्फबारी के चलते इन मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं जो गर्मियों में खोले जाते हैं। अप्रैल 2023 में इन मंदिरों को दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 24, 2023 4:09 AM IST

उज्जैन. उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है यानी देवताओं की भूमि। वैसे तो यहां कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन इन सभी में केदारनाथ और बद्रीनाथ सबसे प्रमुख हैं। केदारनाथ जहां शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, वहीं बद्रीनाथ भगवान विष्णु के 4 धामों में से एक है। (Uttarakhand Char Dham Yatra) सर्दी के दिनों यहां इतनी अधिक बर्फबारी होती है जिससे आम लोग यहां नहीं पहुंच सकते, जिसके चलते इन मंदिरों को 4 से 5 महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है। जब मौसम अनुकूल होता है तो इन मंदिरों को दोबारा दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाता है। साल 2023 में केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट कब खुलेंगे, आगे जानिए…

इस दिन खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट
केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनौत्री को उत्तराखंड के 4 धाम कहा जाता है। यहां जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उत्तराखंड सरकार ने अभी केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा की है, लेकिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट कब खुलेंगे, इसके बारे में नहीं बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केदारनाथ मंदिर 25 अप्रैल और बद्रीनाथ मंदिर 27 अप्रैल को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अन्य दो धामों को खोलने की तारीख तय होगी।

कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन? (Uttarakhand Char Dham Yatra Registration)
- जो लोग उत्तराखंड की चारधाम यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें सर्टिफिकेट मिल जाएगा। तय समय पर आपको उत्तराखंड पहुंचकर उस रजिस्ट्रेशन के माध्यम से टोकन मिलेंगे। इसके बाद ही आप आगे की यात्रा कर पाएंगे।
- उत्तराखंड पर्यटन विभाग की मोबाइल एप्लिकेशन (Tourist Care Uttarakhand) भी है। आप इसे फोन में इंस्टाल कर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- जो लोग वाट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, उन्हें +91 8394833833 नंबर पर Yatra लिखकर सेंड करना होगा। इसके बाद बाकी डिटेल्स डालकर आप पूरी प्रोसेस कर सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान
1. उत्तराखंड एक बर्फीला क्षेत्र हैं, इसलिए वहां जाने से पहले गर्म कपड़े ले जाना न भूलें।
2. कपड़ों के साथ-साथ ओढ़ने और बिछाने से संबंधित चीजें भी शामिल करें।
3. यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उससे संबंधित टेबलेट आदि अपने साथ जरूर ले जाएं।
4. अगर आप अकेले उत्तराखंड की चार धाम यात्रा करना चाहते हैं तो अपने साथ जरूरी जानकारी जरूर रखें, जैसे इमरजेंसी नंबर आदि।
5. जाने से पहले रुकने के लिए होटल के कमरे जरूर कर लें। ये काम आप ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं।
6. छोटे बच्चों को ले जाने से बचें क्योंकि वहां का मौसम कब प्रतिकूल हो जाए, कहा नहीं जा सकता।
7. संभव हो तो खाने-पीने का सूखा सामान अपने साथ ले जाएं जैसे सूखे मेवे जिसमें काजू, बादाम शामिल हो। इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
8. यात्रा के दौरान काफी ऊंचाई तक चढ़ाई करनी होती है इसलिए जिन लोगों को श्वास यानी दमे की समस्या है वो यात्रा पर जाने से बचें।



ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: मृतक को मुखाग्नि देने वाले को इन 5 नियमों का पालन करना चाहिए, जानें कारण भी


Bhanu Saptami 2023: 13 साल बाद 26 फरवरी को बनेगा ये शुभ संयोग, त्रिपुष्कर योग में की गई पूजा से मिलेगा 3 गुना लाभ


Abhijeet Muhurt: क्या होता है अभिजीत मुहूर्त, सप्ताह में कौन-से दिन नहीं रहता ये शुभ समय? जानें इससे जुड़ी खास बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!