Palmistry: नाखून के रूप, रंग और आकार से जानें कैसे कैसे लोगों को मिलता है किस्मत का साथ?

Published : Feb 09, 2023, 02:21 PM IST
Rajendra-Gupta-Palmistry-9-Feb-2023

सार

Palmistry: हस्तरेखा में न सिर्फ हथेली की रेखा बल्कि अंगुली व अंगुठे के आकार प्रकार के साथ ही नाखूनों का अध्ययन भी किया जाता है। हस्तरेखा के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के नाखून देखकर उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। 

उज्जैन. हमारे देश में भविष्य जानने की कई विधाएं प्रचलित हैं, हस्तरेखा भी इनमें से एक है। हस्तरेखा में हथेली की रेखाओं के साथ-साथ चिह्नों का अध्ययन भी किया जाता है। इसके साथ ही अंगुली, अंगूठे व नाखूनों को देखकर भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में बताया जाता है। एशियानेट हिंदी ने अपने पाठकों के लिए हस्तरेखा की एक सीरीज शुरू की है, हस्तरेखा से जानें भविष्य। इस सीरीज के अंतर्गत पहले हम आपको अंगुली और अंगूठों के आकार-प्रकार के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको नाखून से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

1. यदि अंगूठे का नाखून कछुए की पीठ की तरह उन्नत हो यानी ऊपर उठा हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति भाग्यहीन होता है यानी वह जीवन भर परेशान रहता है। मेहनत करने के बाद ही उसे सफलता कम ही मिलती है।

2. यदि नाखून पर धारियां, रूखापन और मांस से अलग हटने के लक्षण हैं तो निश्चय ही ऐसा व्यक्ति व्यक्ति गंभीर रोगों से पीड़ित रहता है। नाखून पर आड़ी रेखा भी रोग की सूचना देती है।

3. नाखूनों का रंग अगर पीला हो तो ऐसा व्यक्ति को रक्त से संबंधित बीमारी होती है। ऐसे नाखून अक्सर स्त्रियों के पाए जाते हैं।

4. नाखूनों का नीला होना शारीरिक कमजोरी का लक्ष्ण है और ऐसे लोगों को दिल से संबंधित बीमारियां भी होती हैं।

5. गहरे, धंसे हुए, टेढे़-मेढे़ अथवा काले नाखूने वाले लोगों का जीवन अभावों में बीतता है। ऐसे लोग पैसा कमाते तो हैं, लेकिन फिर भी उसका भोग नहीं कर पाते। इनमें क्रोध भी अधिक होता है।

6. प्रत्येक नाखून अंगुली के सबसे ऊपर के पोर की लम्बाई का आधा होना चाहिए। ऐसे नाखून वाले लोग खुशमिजाज, मिलनसार और किस्मत वाले माने जाते हैं।

7. नाखून का रंग गुलाबी अथवा मूंगे जैसा हो तो उसे शुभ माना जाता है। मूंगा समृद्धिकारी होता है। इस तरह का नाखून भी सफलता का सूचक माना जाता है।

8. यदि टेढ़े-मेढ़े मिश्रित रंग के नाखून हो तो ऐसे लोग दरिद्र और चरित्रहीन होते हैं।

9. अगर किसी स्त्री के नाखून अंगुली के अग्रभाग से कुछ आगे निकले हुए और गुलाबी रंग के हों तो वह स्त्री किस्मत वाली होती है। उसे सुख-समपत्ति के साथ-साथ अपने जीवन में और भी कई सफलता मिलती हैं।

10. नाखून पर सफेद बिंदु होना भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसे लोग अपने जीवन में कई बार असफल होते हैं और इनका रुझान गलत कामों की ओर अधिक रहता है।


लेखक परिचय
राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिष जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। आप वर्तमान में अजमेर (राजस्थान) में रहकर हस्तरेखा विषय पर निरंतर शोधपरक कार्य कर रहे हैं। आपने एम.ए. दर्शनशास्त्र में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। साथ ही इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों पर भी आपने एम. ए. किया है। साहित्यागार प्रकाशन जयपुर से हिंदी व्याकरण पर आपकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रेडियो-टीवी पर भी आपकी कई खोजपरक रिपोर्ट और वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं।



ये भी पढ़ें-

Palmistry: अंगूठे के मुड़ने से भी तय होता है आपका नेचर और फ्यूचर, इसके तीन हिस्से भी देते हैं ये खास संकेत


Palmistry: हाथ की कौन-सी अंगुली किस ग्रह से जुड़े शुभ-अशुभ फल देती है, क्या जानते हैं आप?


Palmistry: अंगूठे से जान सकते हैं नेचर और फ्यूचर, जानें कैसे अंगूठे वाले होते हैं लकी और जीते हैं लग्जीरियस लाइफ?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम