Published : May 23, 2023, 11:56 AM ISTUpdated : May 30, 2023, 03:47 PM IST
Nirjala Ekadashi 2023: इस बार निर्जला एकादशी व्रत 31 मई, बुधवार को किया जाएगा। इस एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी कहा जाता है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
निर्जला एकादशी पर किन चीजों का दान करें...(nirjala ekadashi par kya daan kare)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। (Nirjala Ekadashi 2023) साल में आने वाली सभी 24 एकादशियों में से इसका महत्व सबसे अधिक माना गया है। इस बार ये तिथि 31 मई, बुधवार को है। इस व्रत को करने से सभी 24 एकादशी का व्रत रखने के समान फल मिलता है (Nirjala Ekadashi Par Kya Daan Kare)। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, निर्जला एकादशी पर यदि कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो बड़े से बड़ा संकट भी टल सकता है। आगे जानें इस दिन किन चीजों का दान करें…
26
निर्जला एकादशी पर फलों का दान करें
ज्येष्ठ मास में भीषण गर्मी पड़ती है। इससे बचने के लिए तरबूज, खरबूज, आम आदि फलों के सेवन से शरीर को राहत मिलती है। फलों का दान ऐसे लोगों को करें जो फल खरीद कर खाने में असमर्थ हो। तभी इस दान का पुण्य फल प्राप्त होता है। निर्जला एकादशी पर फलों का दान बहुत ही शुभ माना गया है।
36
निर्जला एकादशी र जूते-चप्पल और छाते का दान करें
निर्जला एकादशी पर ऐसी चीजों का दान करने का विशेष महत्व है जो लोगों को धूप और गर्मी से बचाते हैं। जिन लोगों के पास जूते-चप्पल न हो उन्हें इस दिन इनका दान करने से बहुत ही पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा छाते का दान भी इस दिन करना चाहिए।
46
निर्जला एकादशी पर पानी का दान करें
पानी का दान के अर्थ है कि लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें जैसे प्याऊ खुलवाएं या किसी स्थान पर पानी से भरे मटके रखवा दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास में प्यासों को पानी पिलाने से त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश प्रसन्न होते हैं। निर्जला एकादशी पर प्यासे लोगों को पिलाया गया पानी हमारी हर दुख-तकलीफ दूर कर सकता है।
56
निर्जला एकादशी पर तिल का दान करें
तिल का उपयोग अनेक धार्मिक कार्यों जैसे हवन आदि में किया जाता है। मान्यता है कि तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के शरीर से ही हुई है, जिसके चलते इसे बहुत ही पवित्र माना गया है। इसके तेल का उपयोग भी पूजा आदि में विशेष रूप से किया जाता है। निर्जला एकादशी पर तिल का दान बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है।
66
निर्जला एकादशी पर भोजन का दान करें
निर्जला एकादशी पर भूखे लोगों को भोजन कराना बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। अगर ऐसा न कर पाएं तो किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज, फल, सब्जी का दान भी कर सकते हैं। किसी अस्पताल में जाकर वहां गरीब मरीजों को भी आप अपनी इच्छा अनुसार फल या दूध दे सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।