किस्मत पर सीधा असर डालती है हथेली की ये रेखा, तय करती है आपका फ्यूचर

Published : Oct 03, 2024, 07:05 PM IST
palmistry-line-which-affect-luck

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य रेखा हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जानें, कैसी होती है भाग्य रेखा और इसका क्या होता है असर।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हथेली में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं, इनमें से भाग्य रेखा भी एक है। ये रेखा हमारे जीवन बहुत गहरा असर डालती हैं। भाग्य रेखा यदि साफ और स्पष्ट हो तो व्यक्ति किस्मत वाला होता है। यदि भाग्य रेखा की स्थिति हथेली में ठीक न हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगे जानिए भाग्य रेखा से जुड़ी खास बातें…

रेखा चलन्ती मणिबंधदेशाम्ध्यांगुलिं याति गभीरूपा।
तामूर्घ्वरेखां प्रवदन्ति सन्तो वित्तस्य रेखां कथयन्ति केपि।।
अर्थ- मणिबंध स्थान से या चंद्र पर्वत के निचले भाग से कभी-कभी जीवन रेखा या पितृ रेखा से मिलकर सीधी मध्यमा अंगुली या तर्जनी अंगुली के मूल तक पहुंचती है इसे ही भाग्य रेखा, उर्ध्व रेखा, धन रेखा कहते हैं।

भाग्यस्य रेखा विशदा यदानीं देवेंद्रवन्द्यालयगा विभाति।
सोयं नरो नीतिपरो नराणां सर्वाधिकारी प्रभुतासमेत:।।
अर्थ- यदि भाग्य रेखा बुध पवर्त की तरफ चली जाए तो व्यक्ति दिखने में सुंदर होता है। उसके अनेक स्त्रियों के साथ संबंध होते हैं। ऐसे लोगों के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर भी होते हैं। ऐसा व्यक्ति नृत्य, संगीत आदि कलाओं को जानने वाला होता है। इसे अपने जीवन में हर तरह से सुख मिलते हैं।

नो भाति पाणो मनुजस्य यस्य भागयस्य रेखा विशदा यदानीम्।
सोयं नर: स्याद्बलवीर्यहीनो दीनोधरायां न तु मांसभक्षी।।
अर्थ- यदि भाग्य रेखा कईं स्थानों से टूटी-फूटी हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में कईं तरह की परेशानियां आती रहती हैं। ऐसे लोगों को किस्मत का साथ बहुत कम मिलता है और इनके जीवन में धन की कमी बनी रहती है। ऐसे लोग शारीरिक रूप से भी कमजोर होते हैं।

इसलिए भी खास होती है भाग्य रेखा…
1. जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध स्थान से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती है, ऐसे व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग अपने जीवन में कईं सफलताएं पाते हैं और मेहनती भी होते हैं।
2. यदि हथेली में भाग्य रेखा जीवन रेखा के साथ शुरू हो और इसके साथ ही आगे बढ़े तो व्यक्ति खुद की मेहनत से ही धन और नाम-शौहरत कमाता है। ऐसे लोगों की लाइफ बहुत खुशहाल रहती है।
3. जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होती है उन्हें माता से धन लाभ होता है और मामा पक्ष से भी अच्छा-खासा सहयोग मिलता है। ये मानसिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। ऐसे लोग बड़े सरकारी अधिकारी भी बनते हैं।
4. हथेली पर चंद्र पर्वत से अन्य रेखा भी भाग्य रेखा के साथ-साथ चले तो व्यक्ति की किस्मत शादी के बाद चमकती है। इनका विवाह किसी धनी परिवार में होता है, यहां से इन्हें धन, संपत्ति, वाहन आदि कईं चीजें मिलती हैं।


ये भी पढ़ें-

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं कौन जाएगा विदेश, कमाएगा धन-संपत्ति?


‘जीभ’ देखकर जानें कैसी लड़कियां होती हैं लकी-किसे नहीं मिलता किस्मत का साथ?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम