Samudra Shastra Facts: समुद्र शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति की जीभ भी अलग-अलग होती है। जीभ के आकार-प्रकार को देखकर भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। 

Know nature and future through tongue: समुद्र शास्त्र, गरुड़ पुराण और भविष्य पुराण आदि में मनुष्य शरीर के सभी अंगों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इन ग्रंथों में ये भी बताया गया है शरीर का कौन-सा अंग का रंग, रूप कैसा हो तो व्यक्ति का नेचर-फ्यूचर कैसा होता है। जीभ भी इन अंगों में शामिल है। समुद्र शास्त्र में जीभ के भी कईं प्रकार बताए गए हैं। आगे जानिए जीभ के रंग-रूप और आकार के आधार पर कैसी महिलाएं होती हैं खुशकिस्मत और किसे नहीं मिलता किस्मत का साथ…



पद्मपत्र समा जिव्हा सूक्ष्मादीर्घा सुशोभना।
न स्थूला नातिविस्तीर्णा येषां ते मनुजाधिपा:।।
निम्ना दीर्घा च ह्रस्वा च रक्ताग्रा रसना यदि।
सर्वविद्याप्रवक्तासौ भवेन्नास्त्यत्र संशय।। (समुद्र)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अर्थ- जीभ का रंग लाल-गुलाबी होना, पतला होना, कम चौड़ा होना और मुंह खोलते समय जीभ के बीच में गहराई होना श्रेष्ठ गुण हैं। जिन महिलाओं की जीभ ऐसी होती है वे किस्मत वाली होती हैं और उन्हें उनके जीवन में भी पैसों की तंगी नहीं होती। पिता और पति दोनों के घरों में वह सुख पाती है।

कृष्णजिह्वाभवेदस्य समला यदि वा भवेत्।
सपापवान् भवेन्मर्त्य: कुक्षा: स्थूला तथा भवेत्।।

अर्थ- जीभ का सांवला होना, हमेशा मैला रहना ये शुभ लक्ष्ण नहीं है। जिन महिलाओं की जीभ इस तरह की होती है वे क्लेश करने वाली और दुखी जीवन जीने वाली होती है। ऐसी महिलाएं धनहीन के साथ-साथ चरित्रहीन भी होती है। ऐसी महिलाएं बदला लेने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान…
1. जीभ का अगला हिस्सा मोटा और फैला हुआ हो तो ये ऐसी महिलाएं भाग्यहीन होती हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं का हमेशा अभाव बना रहता है।
2. जीभ का आकार सामान्य से अधिक बड़ा यानी बाहर निकालने पर नाक के आगे वाले भाग को छू जाए तो ऐसे लोग किस्मत वाले होते हैं और इनकी रूचि धर्म कर्म में अधिक होती है।
3. जिन महिलाओं की जीभ हमेशा सफेद दिखाई देती है, वे आमतौर पर रोगी होती हैं और इनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती। इन्हें न तो अपने पिता के घर सुख मिलता है और न ही पति के घर।
4. भविष्यपुराण के अनुसार, जिन लोगों की जीभ काली होती है, वे छोटी-मोटी नौकरी करके अपने जीवन बिताते हैं। ये अकेले रहना पसंद करते हैं। इनकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
5. समुद्र शास्त्र के अनुसार, हल्की सांवली रंग वाली जीभ वाली महिलाओं का जीवन सामान्य रहता है। इनके सुख और दुख समान रूप से मिलते हैं। ये दिखने में सुंदर भी होती हैं और गुणी भी।


ये भी पढ़ें-

किसे मिलेगी सरकारी नौकरी-बनेंगे बड़े अधिकारी? हथेली की इस रेखा में छिपा है राज


पत्नी के आने से किसकी चमकती है किस्मत-मिलता है पैसा? जानें पैर के अंगूठे से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।