हस्तरेखा शास्त्र में न सिर्फ हथेली की रेखाओं के बारे में अध्ययन किया जाता है बल्कि अन्य बातों पर भी गौर किया जाता है। हस्तरेखा के अनुसार हमारी हथेली पर 7 पर्वत होते हैं। ये सभी अलग-अलग ग्रहों से संबंधित होते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेलियों में अंगुलियों के नीचे और हथेली के विशिष्ट क्षेत्र को पर्वत कहा जाता है। इन पर्वतों के द्वारा व्यक्ति के स्वभाव की विशेषताएं और खूबियां-कमियां मालूम होती हैं। हमारी हथेली में मुख्यतः 7 प्रकार के पर्वत पाये जाते हैं। एशियानेट हिंदी ने अपने पाठकों के लिए हस्तरेखा की एक सीरीज शुरू की है, हस्तरेखा से जानें भविष्य। इस सीरीज के अंतर्गत पहले हम आपको हथेली के प्रकार, अंगूठे व नाखून के आकार-प्रकार के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको हथेली में स्थित पर्वतों के बारे में बताएंगे…
28
गुरु पर्वत
जिन लोगों के हाथ में गुरु पर्वत पूर्ण रूप से विकसित होता है, ऐसे लोगों में काफी पॉजिटिव एनर्जी होती है। ये हमेशा लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं और अच्छे काम करते हैं। इनमें से कुछ लोगों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास हो जाता है। ये अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।
38
शनि पर्वत
जिन लोगों की हथेली में शनि पर्वत बलशाली होता है, उनकी किस्मत बहुत जोरदार रहती है। ये हमेशा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं। इनके पास धन की भी कोई कमी नहीं रहती। कम मेहनत करके भी ये आसानी से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ये दिखने में भी आकर्षक होते हैं।
48
सूर्य पर्वत
जिस व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत पूरी तरह से विकसित यानी ऊपर उठा हुआ हो, उसे जीवन में बहुत ही मान-सम्मान मिलता है। लोग इनका बड़ा आदर करते हैं। ये कोई सरकारी अधिकारी हो सकते हैं या फिर राजनीति में बड़े पद पर भी हो सकते हैं। ये जीवन में हमेशा उन्नति ही करते हैं।
58
बुध पर्वत
जिस व्यक्ति की हथेली पर बुध पर्वत पर एक रेखा होती है, वो बहुत ही धनवान होता है और उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे लोग बिजनेस में सफलता प्राप्त करते हैं और हर तरह की मुसीबतों से निपटने में सक्षम होते हैं। ये काफी बुद्धिमान और साहसी भी होते हैं।
68
शुक्र पर्वत
शुक्र पर्वत का उठा हुआ होना व्यक्ति के सुखी वैवाहिक जीवन को दर्शाता है। यदि किसी व्यक्ति के शुक्र पर्वत पर एक रेखा हो तो ऐसा व्यक्ति तीव्र काम वासना वाले होते हैं। इनके मन में कामुकता सदैव बढ़ी रहती है और इनके मन में विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण होता है।
78
चंद्र पर्वत
चंद्र पर्वत व्यक्ति की सेहत को लेकर विशेष भूमिका निभाता है। जिनके हाथ में चंद्र पर्वत ठीक से विकसित होता है वे बीमारियों से दूर रहते हैं। जिनके चंद्र पर्वत पर एक रेखा होती है, उन्हें हमेशा परिवार में भी सुख की प्राप्ति होती है। चंद्र पर्वत शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति शांत दिमाग वाला होता है।
88
मंगल पर्वत
यदि मंगल पर्वत पर एक रेखा हो तो ऐसे लोगों में ऊर्जा का भंडार होता है और ऐसे लोग साहसी और पराक्रमी भी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में अचल संपत्ति यानी जमीन-जायदाद से सबसे अधिक लाभ प्राप्त होता है। अग्नि तत्व का प्रभाव अधिक होने के कारण इनके जीवन में सदैव उत्साह बना रहता है।
लेखक परिचय राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिष जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। आप वर्तमान में अजमेर (राजस्थान) में रहकर हस्तरेखा विषय पर निरंतर शोधपरक कार्य कर रहे हैं। आपने एम.ए. दर्शनशास्त्र में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। साथ ही इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों पर भी आपने एम. ए. किया है। साहित्यागार प्रकाशन जयपुर से हिंदी व्याकरण पर आपकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रेडियो-टीवी पर भी आपकी कई खोजपरक रिपोर्ट और वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi