Palmistry: जीवन रेखा को लाइफ लाइन भी कहते हैं। इस रेखा पर कई निशान होते हैं, जो व्यक्ति की मृत्यु के बारे में संकेत देते हैं। इन संकेतों को समझकर और भी कई बातों के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।
उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) बहुत ही विस्तृत है। इसमें हथेली की हर रेखा के बारे में सूक्ष्मता से अध्ययन किया जाता है। इन सभी में लाइफ लाइन का खास महत्व है। इस रेखा से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बारे में भी जाना जा सकता है। किस व्यक्ति की मृत्यु किस उम्र में किस तरीके से होगी, ये भी इस रेखा से पता लगाया जा सकता है। एशियानेट हिंदी ने अपने पाठकों के लिए हस्तरेखा (know future from palm line) की एक सीरीज शुरू की है, हस्तरेखा से जानें भविष्य। इस सीरीज के अंतर्गत पहले हम आपको जीवनरेखा से जुड़ी कई खास बातें बता चुके हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि जीवन रेखा से कैसे मृत्यु के बारे में जाना जा सकता है…
26
धीमी गति से मृत्यु का संकेत देती है ऐसी रेखा
यदि जीवनरेखा प्रारंभ में मोटी व गहरी हो लेकिन वह धीरे धीरे आगे बढ़ती हुई पतली होती चली जाये और फिर केश के समान बारीक होकर हथेली से गायब हो जाये तो यह बताती है कि व्यक्ति का अंतिम समय बहुत ही कष्टपूर्ण व्यतीत होगा। ऐसे लोगों की मृत्यु बहुत धीरे-धीरे यानी किसी ऐसी बीमारी के कारण होती है, जिसमें मृत्युसम कष्ट का अनुभव होता है।
36
कम उम्र में मृत्यु का संकेत देती है ऐसी रेखा
गहरी, स्पष्ट व गुलाबीपन लिए लंबी जीवनरेखा लंबी उम्र का संकेत देती है, लेकिन यदि जीवन रेखा का अन्त तीन शाखाओं में हो तो ये एक अशुभ संकेत है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की जीवन शक्ति कई कामों में बंट जाती है। इस तरह की जीवन रेखा का अर्थ है कि ऐसे लोगों की मृत्यु कम उम्र में ही हो जाती है।
46
विस्फोट से मृत्यु का संकेत देती है ऐसी जीवन रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जीवन रेखा पर सितारे का चिह्न होना शुभ नहीं माना जाता। ये निशान बहुत खतरनाक माने जाते हैं। जीवन रेखा पर सितारे व्यक्ति की आयु को तोड़ते हैं यानी अचानक मृत्यु को दर्शाते हैं। ऐसे लोगों की मृत्यु किसी विस्फोट के कारण होती है, ऐसा योग बनता है। हालांकि इस स्थिति में जीवन के अन्य चिह्नों और स्थिति पर भी गौर किया जाता है।
56
अचानक मृत्यु का संकेत देती है ऐसी रेखा
यदि एक आड़ी रेखा आकर जीवनरेखा को रोक दे तो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु अचानक होती है। जीवनरेखा की अन्तिम स्थिति को दोनों होथों में भली-भांति देखना चाहिए। यदि बायें हाथ में रेखा का अन्त ठीक है किन्तु दायें हाथ में रेखा का अन्त दूषित है तो निश्चित जानिये कि स्वाभाविक जीवन में कोई विकट बदलाव आ रहा है।
66
बीमारी से मृत्यु का संकेत देती है ऐसी रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा के अंत में कोई बिंदु हो तो उसकी मृत्यु किसी घटना-दुर्घटना ये बीमारी से होने के योग बनते हैं। इस रेखा का गहन अध्ययन किया जाए तो व्यक्ति की मृत्यु कौन-सी बीमारी या किस कारण से हो सकती है, इसके बारे में पता लगाया जा सकता है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi