Rangpanchami 2023: इस बार रंगपंचमी का पर्व 12 मार्च, रविवार को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को पक्का रंग लगाकर ये त्योहार मनाते हैं। रंगों का ग्रहों से भी गहरा संबंध है। कुछ खास रंगों की चीजों का दान करने से ये ग्रह शुभ फल देने लगते हैं।
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 12 मार्च, रविवार को है। रंगपंचमी (Rangpanchami 2023) पर होली की तरह ही एक-दूसरे को रंग लगाया जाता है लेकिन फर्क सिर्फ इतना है इस दिन पक्के रंगों से होली खेली जाती है। ज्योतिष शास्त्र में भी रंगों का विशेष महत्व है। इसके अनुसार, हर ग्रह का एक विशेष रंग है, उसी रंग की चीजें अगर दान की जाए तो वो ग्रह शुभ फल देने लगता है। रंगपंचमी के इस खास मौके पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें ग्रह और रंगों से जुड़ी ये खास बातें…
28
सूर्य का रंग है केसरिया
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहों का राजा है। इस ग्रह का रंग केसरिया बताया गया है। सूर्य के अशुभ स्थिति में होने से जीवन में मान-सम्मान की कमी बनी रहती है। इसे अनुकूल करने के लिए केसरिया कपड़े का दान करना चाहिए या फिर किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाना चाहिए।
38
बुध का रंग है हरा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह का रंग हरा है। ये ग्रह वाणी और बुद्धि से संबधित है। ये ग्रह अगर अशुभ स्थिति में हो तो हरा कपड़ा, हरा चारा, हरी मूंग और पन्ना रत्न का दान करना चाहिए। इस रंग से जुड़ी चीजें दान करने से बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं।
48
गुरु का रंग है पीला
ज्योतिष शास्त्र में पीला रंग गुरु ग्रह से संबंधित माना गया है। ये ग्रह वैवाहिक जीवन से संबंधित शुभ फल प्रदान करता है। ये ग्रह जिसकी कुंडली में अशुभ स्थिति में होती है उसके विवाह में परेशानियां आती है, जिसे दूर करने के लिए पीली चीजें जैसे- चने की दान, हल्दी, पीला पुखराज और पीले कपड़ों का दान किया जाता है।
58
मंगल का रंग है लाल
मंगल ग्रह शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। ये ग्रह कई शुभ-अशुभ योग बनाता है। जब ये अशुभ स्थिति में होता है तो एक विशेष पूजा करवाई जाती है जिसे लाल पूजा कहते हैं। यही इस ग्रह से संबंधित रंग है। इस ग्रह से शुभ फल पाने के लिए लाल कपड़ा, मसूर की दाल, मूंगा रत्न आदि का दान करना चाहिए।
68
शुक्र का रंग है चमकीला
शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही जीवन में सुख-संपत्ति और स्त्री सुख प्राप्त होता है। इस ग्रह का रंग चमकीला है। गुलाबी इसका सहायक रंग है। इस ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए चांदी, चमकीले कपड़ों का दान करना श्रेष्ठ माना गया है।
78
चंद्रमा का रंग है सफेद
चंद्रमा मन का कारक है। इसका रंग सफेद है। ये सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है, इसलिए इसका प्रभाव हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा होता है। इसे अनुकूल करने के लिए दूध, चावल, शक्कर, सफेद कपड़ों आदि का दान करना चाहिए।
88
शनि का रंग है नीला-काला
शनि को न्यायाधीश भी कहते हैं। इस ग्रह के अशुभ होने से कई तरह की परेशानियां हमारे जीवन में बनी रहती है। इसे अनुकूल करने के लिए काले व नीले रंग की चीजों का दान करना चाहिए जैसे काले जूते-चप्पल, काले कंबल, काले कपड़े आदि। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi