हथेली की 3 रेखाएं खोलती हैं किस्मत के दरवाजे… दिलाती हैं नेम-फेम और पैसा

Published : Sep 21, 2024, 04:08 PM IST
palmistry-lines-which-tell-about-name-fame-and-money

सार

HastRekha Shastra: हथेली और हाथ के का जुड़ाव स्थान पर कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं, इन्हीं रेखाओं को मणिबंध कहते हैं। ये रेखाएं हमारे आने वाले भविष्य और नेचर के बारे में काफी कुछ बताती हैं। 

manibandh rekha in palmistry: हाथ में जिस स्थान पर हम घड़ी या पूजा का धागा बांधते हैं, हस्तरेखा शास्त्र में इसे मणिबंध स्थान कहते हैं। यहां जो आड़ी रेखाएं होती हैं उन्हें मणिबंध रेखा कहते हैं। ये अलग-अलग लोगों के हाथ में मणिबंध में रेखाओं की संख्या अलग-अलग होती है। किसी के हाथ में मणिबंध की एक रेखा होती है तो किसी के हाथ में दो। कुछ लोगों के हाथ में 3 मणिबंध रेखा भी होती है। आगे जानिए मणिबंध रेखा से जुड़ी खास बातें…

भवन्ति रेखा: मणिबन्धदेशे तिस्त्रस्तदाद्या द्वविणस्य वोध्या।
एवं हि शास्त्रीय द्वितीयरेखा भक्तेस्तृतीया प्रवदन्तिद विज्ञा:।।

अर्थ- मणिबंध की पहली रेखा धन के बारे में बताती है, दूसरी रेखा शास्त्र यानी पढ़ाई से संबंधित होती है और तीसरा रेखा धर्म-कर्म की ओर इशारा करती है।

यदात्रिकोणोस्ति जन: परस्य, धनं प्रतिष्ठा लभते च मानम्।।
अर्थ- यदि मणिबंध रेखा में त्रिकोण का चिह्न हो तो ऐसा व्यक्ति धन, सम्मान और नाम कमाने वाला होता है। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है। ये सरकारी विभाग में किसी बड़े पद पर होते हैं और सफल राजनेता हो सकते हैं।

छिन्ना यदि स्यु: स नरो दरिद्र, भवेन्निरुद्योग्यलसाधिपश्च।।
अर्थ- जिस व्यक्ति के हाथ में मणिबंध रेखा छिन्न-भिन्न यानी टूटी हुई हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन भर गरीब रहता है। उसे सेहत से जुड़ी परेशानियां बनी रहती है। ऐसे लोग आलसी किस्म के होते हैं और निराश प्रवृत्ति के होते हैं।

मणिबंध में एक रेखा हो तो…
जिस व्यक्ति के मणिबंध स्थान पर सिर्फ एक रेखा होती है वह धन-संपत्ति वाला होता है। ये रेखा अगर साफ-सुथरी हो यानी टूटी हुई न हो तो ऐसा व्यक्ति कम उम्र में ही बड़ा नाम कमाता है। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय होता है और ये परिवार को साथ लेकर चलते हैं। अच्छे लोगों के साथ दोस्ती रखना इन्हें पसंद होता है।

मणिबंध में दो रेखाएं हो तो…
जिस व्यक्ति की हथेली में मणिबंध स्थान पर दो रेखाएं होती हैं, वो पढ़ाई-लिखाने में अव्वल होता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से पैसा और नाम कमाते हैं। इनके जीवन में कईं बार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती है। अगर ये रेखा टूटी-फूटी हो तो ऐसा व्यक्ति हमेशा परेशानियों में घिरा रहता है।

मणिबंध में तीन रेखाएं हो तो…
जिस व्यक्ति के मणिबंध स्थान पर तीन रेखाएं होती हैं। वह किस्मत वाला होता है। उसके पास धन-संपत्ति के साथ-साथ हर तरह की खुशी होती है। ये पढ़ाई-लिखाई में भी होशियार रहते हैं और धम-कर्म में भी इनकी खास रूचि होती है। ऐसा व्यक्ति जीवन के सभी प्रकार के सुख प्राप्त करता है।


ये भी पढ़ें-

कौन होगा सक्सेस-कौन बनेगा सबका दुलारा...किस्मत बताती है हाथ की ये वाली अंगुली!


सिर्फ किस्मत वाली लड़कियों की हथेली में होते हैं ये 10 निशान


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश