किसे मिलती है पिता की संपत्ति-कौन बनता है साहब? बताता है हथेली का ये हिस्सा

Published : Sep 26, 2024, 03:39 PM IST
palmistry-lines-which-tell-who-will-get-parents-property

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में सूर्य पर्वत की स्थिति से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का पता चलता है। जानें, उठा हुआ, दबा हुआ या सामान्य सूर्य पर्वत का क्या होता है फल।

Hastrekha Facts: हस्तरेखा के अनुसार, हमारी हथेली पर ग्रहों से संबंधित कईं स्थान होते हैं, जैसे हथेली में अनामिका (सबसे छोटी अंगुली के पास वाली) अंगुली के ठीक नीचे जो जगह होती है, उसे सूर्य पर्वत या सूर्य क्षेत्र कहते हैं। हथेली पर सूर्य पर्वत की स्थिति देखकर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हस्तरेखा के अनुसार…

प्रतापशाली चतुरस्त्रदेह: श्यामारुणांगो मधुपिंगालाक्ष।
पित्तात्मक: स्वल्पकचाभिरामो दिवाकर: सत्तवगुणप्रधान:।।

अर्थ- जिसकी हथेली में सूर्य पर्वत शुभ स्थिति में होता है, ऐसे लोग पराक्रमी, अच्छे शरीर वाले, सांवले रंग के और पिता के प्रिय होते हैं। इन्हें अनेक अच्छे गुण होते हैं, जिसके कारण ये पहचाने जाते हैं। इनकी मानसिक शक्ति गजब की होती है।

सूर्य पर्वत सामान्य स्थिति में हो तो…
जिनकी हथेली में सूर्य पर्वत सामान्य स्थिति में हो यानी न ज्यादा उठा हुआ हो ना दबा हुआ तो ऐसे लोग बहुत सुलझे हुए और सभ्य होते हैं। इन्हें गाने-बजाने का काफी शोक होता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से सफल होते हैं और घर-परिवार में मुख्य भूमिका में होते हैं। ये बिना वजह किसी से शत्रुता नहीं रखते। इनकी मानसिक शक्ति के चलते ये किसी को भी अपनी बातों में फंसा लेते हैं। इन्हें पैतृक संपत्ति भी मिलती है। इनके पास हर समस्या का समाधान होता है।

सूर्य पर्वत उठा हुआ हो तो…
जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत ऊंचा उठा हुआ होता है, वे लोग किस्मत वाले माने जाते हैं। इन्हें पिता से संपत्ति, नाम आदि सबकुछ मिलता है। ऐसे लोग बड़े अधिकारी होते हैं। इनके पास काफी संपत्ति भी होती है। दुश्मनों का सामना करना और उन्हें हराना इन्हें पसंद होता है। ये गलत काम से डरते हैं और मान-सम्मान बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय लेने से भी नहीं हिचकिचाते। ये पढ़ाई लिखाई में भी अव्वल होते हैं। इनके पास वो सबकुछ होता है, जिसकी ये इच्छा रखते हैं।

सूर्य पर्वत दबा हुआ हो तो…
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत दबा हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। ये छोटी-छोटी बातों पर डिप्रेशन में चले जाते हैं। ये चरित्रहीन भी होते हैं और निर्दयी भी। अधिक मेहनत करने के बाद भी इनके पास धन की हमेशा कमी बनी रहती है। कईं बार ऐसे लोगों की बीमारी के कारण कम उम्र में ही मृत्यु भी हो जाती है। इन्हें संतान सुख भी कम ही मिल पाता है। इन्हें बात-बात पर विवाद करने की आदत होती है।


ये भी पढ़ें-

किन लोगों की कम उम्र में हो सकती है मौत? बता देती है हथेली की ये रेखा!


स्किन कलर से जानें कैसे लोग बनते हैं अमीर और कौन होते हैं पाई-पाई के मोहताज?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम