पति करता है सच्चा प्यार या दे रहा धोखा? राज खोल देगा हथेली का ये हिस्सा

Published : Sep 19, 2024, 05:03 PM ISTUpdated : Sep 19, 2024, 05:13 PM IST
palmistry-tell-about-couple-relationship

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में मंगल पर्वत का स्थान बहुत महत्व रखता है और यह आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। जानें, मंगल पर्वत की स्थिति से आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

HastRekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के अलग-अलग हिस्सों को विभिन्न ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है। हथेली में ही सभी ग्रहों से संबंधित स्थान होते हैं। हथेली में मंगल ग्रह से संबंधित एक स्थान होता है, जिसे मंगल पर्वत कहते हैं। हथेली में दो जगह मंगल पर्वत का स्थान माना जाता है। पहला तर्जनी उंगली के नीचे और दूसरा कनिष्ठिका अंगुली के नीचे। हथेली का ये हिस्सा काफी खास होता है और आने वाले भविष्य के बारे में काफी-कुछ बताता है।
हस्तरेखा में क्या लिखा है मंगल पर्वत के बारे में…



क्रुरेक्षणस्तरुणमूर्तिदारशील: पित्तात्मक: सुचपल: कृशमध्यदेश:।
संरक्तगौररुचिरावयव: प्रतापी कामी तमोगुणरतस्तु धराकुमार:।।
अर्थ- जिन लोगों की हथेली में मंगल पर्वत प्रधान होता है उच्च स्थिति में होता है, वे क्रूर स्वभाव के होते हैं। ये हर काम बहुत जल्दबाजी में करते हैं। ये साहसी होते हैं और काम वासना भी इनमें कूट-कूट कर भरी होती है। ये तमोगुणी होते हैं।

लड़ने को तैयार रहते हैं ये लोग
जिन लोगों की हथेली पर मंगल पर्वत की स्थिति सामान्य होती है वे तंत्र-मंत्र में काफी विश्वास रखते हैं। ये लोग साहसी भी होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाना इनका स्वभाव होता है। ये हमेशा लड़ाई के लिए तैयार रहते हैं। इनका शरीर भरा हुआ और शक्तिशाली होता है। कईं बार ये क्रोध में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। ये लोग सेना में या पुलिस में बड़ा पद प्राप्त करने में सफल रहते हैं। ये जो ठान लेते हैं, उसे करके ही दम लेते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखी रहता है।

इनका होता है एक्सट्रा मैरिटल अफेयर
हथेली में मंगल पर्वत का स्थान ऊंचा उठा हुआ हो तो ऐसे लोगों के पास अचल संपत्ति यानी मकान, दुकान, जमीन आदि की कोई कमी नहीं होती। इनका एक्सट्रा मैरिटल अफेयर भी हो सकता है। 25 वर्ष की उम्र में ही घर की सारी जिम्मेदारी संभाल लेते हैं। इनका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव वाला होता है। ये अपने पार्टनर पर रौब जमाकर रखते हैं। कभी-कभी ये बहुत सेल्फिश भी हो जाते हैं। इन पर भरोसा करना ठीक नहीं होता। ये अपनी बातों में उलझाकर धोखा देने में माहिर होते हैं।

अपराधी होते हैं ये लोग
जिन लोगों की हथेली में मंगल पर्वत दबा हुआ होता है, उनमें साहस की कमी होती है। इनके पास संपत्ति हो तो भी नष्ट हो जाती है क्योंकि ये बुरी आदतों में फंस जाते हैं। इनके हाथ से कोई जघन्य अपराध भी हो सकता है, जिसके कारण इन्हें जेल जाना पड़ता है। ये अपराधी किस्म के होते हैं। इनके कारण इनका परिवार भी दुखी रहता है। ये लोग मजदूरी या छोटा-मोटा काम करके अपने जीवन बीताते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सफल नहीं होता। संतान से भी इन्हें दुख मिलता है।


ये भी पढ़ें-

कौन जीता है 100 साल-किसकी होती है कम उम्र में मौत? जानें माथे की रेखाओं से


शरीर के इस हिस्से से जानें कैसी महिलाएं होती हैं चालबाज-देती हैं पति को धोखा?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम