Planetary Transit: साल 2025 में कौन-से 4 सबसे बड़े ग्रह बदलेंगे राशि?

Published : Dec 30, 2024, 09:57 AM IST
2025-rashi-grah-parivartan

सार

Planetary Transit 2025: साल 2025 ग्रह परिवर्तन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस साल 4 सबसे बड़े ग्रह परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जो काफी समय बाद होते हैं। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। 

साल 2025 को लेकर सभी उत्साहित हैं। ये साल ग्रह परिवर्तन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल में 1-2 नहीं बल्कि 4 सबसे खास ग्रह राशि बदलेंगे। इनमें शनि के अलावा और भी 3 ग्रह शामिल हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए साल 2025 के 4 सबसे बड़े ग्रह परिवर्तनों की डिटेल…

29 मार्च को शनि बदलेगा राशि (Shani Transit Date 2025)

साल 2025 की शुरूआत में शनि ग्रह कुंभ राशि में रहेगा। 29 मार्च को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। चूंकि शनि एक राशि में ढाई साल रहता है, इस हिसाब से शनि मीन राशि में 30 साल बाद प्रवेश करेगा। शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। शनि के राशि परिवर्तन से मेष, मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती और सिंह व धनु राशि पर ढैय्या का प्रभाव रहेगा।

15 मई को गुरु बदलेगा राशि (Guru Transit Date 2025)

साल 2025 की शुरूआत में गुरु ग्रह वृषभ राशि में रहेगा। 15 मई को ये ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह साल में एक बार राशि बदलता है, इस दृष्टिकोण से ये ग्रह 12 साल बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों के जीवन पर अच्छे और खराब फल के रूप में देखने को मिलेगा।

18 मई को राहु-केतु बदलेंगे राशि (Rahu-Ketu Transit Date 2025)

ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया और पाप ग्रह माना गया है। ये दोनों ग्रह 18 मई को एका साथ राशि बदलेंगे। राहु मीन से निकलकर कुंभ राशि में और केतु कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। राहु और केतु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं। इस हिसाब से राहु कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में लगभग 18 साल बाद प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर भी सभी राशियों पर होगा।


ये भी पढ़ें-

कब है होली, नवरात्रि, दिवाली? जानें 2025 के 10 बड़े त्योहारों की डेट्स


प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कितने स्नान होंगे, ये क्यों खास रहेंगे? नोट करें डेट


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम