Hariyali Teej 2025: राधा रानी-श्री कृष्ण संग प्रेमानंद महाराज का अद्भुत वीडियो, देखकर दिल हो जाएगा खुश

Published : Jul 27, 2025, 01:28 PM IST
premanand ji maharaj Hariyali teej

सार

Premanand ji maharaj Hariyali Teej Video: 27 जुलाई को हरियाली तीज के मौके पर स्वामी प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो राधा रानी-श्री कृष्ण के साथ इस त्योहार का आनंद उठा रहे हैं।

Premanand ji maharaj Hariyali Teej: सावन के पावन महीने में आज हरियाली तीज का त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित इस त्योहार वाले दिन शादीशुदा महिलाएं और कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं। ताकि शादीशुदा महिलाएं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिल सकें। कई मंदिरों में से तो इसको लेकर अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। यहां तक कि स्वामी प्रेमानंद महाराज भी हरियाली तीज का त्योहार मनाते हुए राधा रानी और श्री कृष्ण के साथ दिखाई दिए हैं। इसकी झलक उन्होंने खुद अपने भक्तों के बीच शेयर की है।

दरअसल इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वो हरियाली तीज का त्योहार अपने श्री कृष्ण और राधा रानी के साथ मानते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो में प्रेमानंद महाराज अत्यंत प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। वहीं, राधा रानी और श्रीकृष्ण को हरे रंग की पोशाक पहनाई गई है। प्रेमानंद महाराज खुद कन्हैया और राधा रानी की सेवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं ,साथ ही उन्हें झूला भी झुला रहे हैं। राधा रानी और कान्हा इतने प्यारे लग रहे हैं कि उन्हें देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। यहां देखिए प्रेमानंद महाराज का वायरल होता हुआ वीडियो यहां।

 

 

कौन है स्वामी प्रेमानंद महाराज?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरसौल के अखरी गांव में स्वामी प्रेमानंद महाराज का जन्म हुआ था। उनका बचपन में अनिरुद्ध कुमार पांडे नाम था। उनके पिता का नाम शंभू पांडे और माता का नाम रामा देवी बताया जाता है। 13 साल की उम्र से ही उन्होंने दीक्षा लेकर अपने संत बनने का सफर शुरू किया था। इसके बाद उनका नाम आरयन ब्रह्मचारी रखा गया। बहुत कम लोगों को पता है कि प्रेमानंद महाराज के दादाजी भी एक संन्यासी ही थे। गुरु संत श्रीहित गौरांगी शरण महाराज ने प्रेमानंद जी को भक्ति का पाठ पढ़ाया था। जब प्रेमानंद महाराज पहली बार मथुरा आए थे तो उन्हें लगा था कि वो इसी जगह से जुड़े हुए हैं। कई बॉलीवुड हस्तियां स्वामी प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन प्राप्त करने आती हैं।

Disclaimer

"इस लेख में दी गई सारी जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। एशियानेट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।"

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Unique Temple: इस त्रिशूल में छिपे हैं अनेक रहस्य, इसके आगे वैज्ञानिक भी फेल, जानें कहां है ये?
Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स